बेटे के नाम पिता का आखिरी संदेश, सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

बेटे के नाम बीमार पिता का आखिरी संदेश (स्रोक- सोशल मीडिया )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक गंभीर रूप से बीमार पिता का अपने बेटे के लिए रिकॉर्ड किया गया भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पिता अपने बेटे को माँ की बात मानने, बहनों का ख्याल रखने और हमेशा प्यार से जुड़े रहने की सीख दे रहे हैं.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक गंभीर रूप से बीमार पिता का अपने छोटे बेटे केसाथ रिकॉर्ड किया गया भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. गुजराती भाषा में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में पिता अपने बेटे से कहते हैं कि वह हमेशा अपनी मां की बात माने, अपनी बहनों का ख्याल रखे और यह याद रखे कि उनके जाने के बाद भी उनका प्यार हमेशा उसके साथ रहेगा.

विज्ञापन
View on Instagram

करीब एक मिनट का यह वीडियो 28 जुलाई को सोशल मीडिया पर साझा किया गया था. इसके बाद से हजारों लोगों ने इसे साझा करते हुए अपने अनुभव भी लिखे हैं. कई यूजर्स ने कैंसर की वजह से अपने प्रियजनों को खोने की दर्दभरी कहानियां साझा कीं, जबकि कई लोगों ने परिवार के लिए प्रार्थना और शुभकामनाएं दीं. यह वीडियो पिता-पुत्र के रिश्ते, परिवार की जिम्मेदारी और माता-पिता के निस्वार्थ प्रेम का भावुक संदेश देने के कारण लोगों के दिलों को छू रहा है.

यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के अपमान पर अब 3 साल तक की जेल, संसद से बिल पास



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola