RRB Group D Last Minute Tips: परीक्षा से पहले ऐसे करें तैयारी, अंतिम दिनों की यह स्ट्रैटेजी दिला सकती है सफलता

रेलवे स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो
RRB Group D Exam Strategy 2026: 3 अगस्त से शुरू हो रही रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी है. अगर आप भी आखिरी दिनों के एग्जाम प्रेशर से परेशान हैं, तो अपना स्कोर बढ़ाने और नर्वसनेस दूर करने के लिए पढ़ें ये 5 'गोल्डन रूल्स.
RRB Group D Exam Strategy: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. RRB Group D Exam 3 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम सिटी स्लिप भी रिलीज कर दी है. सिटी स्लिप आते ही स्टूडेंट्स को अपना सेंटर और तारीख तो पता चल गई है, लेकिन इसके साथ ही कैंडिडेट्स पर मानसिक दबाव और प्रेशर तेजी से बढ़ने लगता है.
कई बार अच्छी-खासी तैयारी होने के बावजूद कैंडिडेट्स घबराहट और नर्वसनेस का शिकार हो जाते हैं. अंतिम समय में आपकी घबराहट आपकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर सकती है. ऐसे में अगर आप भी 3 अगस्त से शुरू होने वाले एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, तो अंतिम दिनों के इन टिप्स को जरूर फॉलो करें.
1. नया टॉपिक पढ़ने की भूल बिल्कुल न करें, सिर्फ रिवीजन पर दें जोर
इस वक्त किसी नई किताब या कठिन टॉपिक को छूने की गलती बिल्कुल न करें. इससे आपका प्रेशर और नर्वसनेस बढ़ेगी, जिससे आप पुराना पढ़ा हुआ भी भूलने लगेंगे. आपने पिछले महीनों में जो कुछ भी पढ़ा है, सिर्फ और सिर्फ उसी का रिवीजन करें. Science, Math, Reasoning और Current Affairs के मुख्य फॉर्मूले और कॉन्सेप्ट्स को एक बार फिर से पक्का कर लें.
2. मॉक टेस्ट से टाइम मैनेजमेंट को सुधारें
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में आपको 90 मिनट में 100 प्रश्नों को हल करना होता है. इस सीमित समय का सही उपयोग करने के लिए अंतिम दिनों में रोजाना कम से कम एक मॉक टेस्ट जरूर दें. मॉक टेस्ट देने से परीक्षा हॉल जैसा माहौल मिलता है, जिससे आपकी घबराहट धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. टेस्ट देने के बाद अपनी गलतियों में सुधार करना न भूलें.
3. स्पीड और एक्यूरेसी पर दें विशेष ध्यान
RRB Group D Exam में सीमित समय में अधिक प्रश्न हल करने होते हैं. इसलिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अपनी Speed और Accuracy पर भी लगातार काम करें. Exam के दौरान जिन Subjects पर आपकी पकड़ मजबूत है, उन्हें पहले हल करने की Strategy बनाएं. इससे कम समय में अच्छे अंक हासिल करने की संभावना काफी बढ़ जाती है.
4. निगेटिव मार्किंग का रखें खास ध्यान
RRB Group D Exam में 1/3 की Negative Marking होती है. यानी 3 गलत जवाब देने पर 1 सही नंबर कट जाएगा. इसलिए जिस सवाल पर आपको भरोसा न हो, उस पर तुक्का लगाने से बचें. सिर्फ उसी प्रश्न का जवाब दे जिसका आंसर आपको पता हो.
5. सेहत और नींद से न करें समझौता
प्रेशर के कारण स्टूडेंट्स अक्सर रात-रात भर जागकर पढ़ाई करने लगते हैं, जिससे Exam के दिन सिरदर्द या थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. Exam से ठीक पहले कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें और खुद को हाइड्रेटेड रखें. एक शांत और सकारात्मक दिमाग Exam के दौरान कठिन प्रश्नों को भी आसानी से हल कर सकता है.
ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद करें ये 5 ट्रेंडिंग कोर्सेज, मिलेगी 100% जॉब सिक्योरिटी और बेहतरीन ग्रोथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










