बेटी की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था कि मांग का सिंदूर मिट गया

Updated:
विज्ञापन
बेटी की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था कि मांग का सिंदूर मिट गया

ट्रैक्टर को जब्त करते हुए केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही

विज्ञापन

राजमहल/मंगलहाट.

महाराजपुर-शर्मापुर फोरलेन सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर की ट्रॉली से बाइक जा टकरायी, जिससे बाइक चालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बाइक चालक तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलैया गांव निवासी सिफोल मंडल (25) ने मंगलवार की देर शाम बाइक से अपने ससुराल राजमहल थाना क्षेत्र के डेढ़गामा गांव जा रहा था. इसी दौरान चंडीपुर गांव के समीप खड़े एक ट्रैक्टर की ट्रॉली से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. मृतक की सास उषा देवी कह रही थी कि अभी तो मेरी बेटी की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था कि मांग का सिंदूर मिट गया. उन्होंने बताया कि पति के गुजरने के बाद किसी तरह अपनी बेटी के लिए कर्ज लेकर दामाद को उपहारस्वरूप बाइक लेकर दिया था और उसी बाइक दुर्घटना में उनकी बेटी का सिंदूर मिट गया. इस दौरान अस्पताल पहुंची मृतक की पत्नी मनीषा कुमारी दहाड़ पीटकर रोती-रोती मूर्छित हो जा रही थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने सुखसेना श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया. इस बीच राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त करते हुए केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola