मोतीझरना में चोरी के आरोप को लेकर तनाव, पार्किंग और टिकट काउंटर बंद

Updated:
विज्ञापन
मोतीझरना में चोरी के आरोप को लेकर तनाव, पार्किंग और टिकट काउंटर बंद

स्थानिक बैठक में नहीं पहुंचे विकास समिति के पदाधिकारी

विज्ञापन

तालझारी

प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मोतीझरना में स्थिति तब तनावपूर्ण हो गयी, जब एक स्थानीय ग्रामीण पर चोरी का आरोप लगाये जाने के बाद बुलायी गयी विशेष बैठक में विकास समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष उपस्थित नहीं हुए. मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दरकला पहाड़ निवासी बुधू पहाड़िया (पिता: बाबूराम पहाड़िया) पर मोतीझरना के दो दुकानदारों अजय चौरसिया और रनिब मंडल ने चोरी का आरोप लगाया है. इस गंभीर विवाद को सुलझाने के लिए दो मौजा के ग्राम प्रधान गुलो पहाड़िया और कुडो पहाड़िया की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक की सूचना एक दिन पूर्व ही मोतीझरना विकास समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को दे दी गयी थी, लेकिन समिति के कोई भी सदस्य बैठक स्थल पर नहीं पहुंचे. ग्रामीणों का आरोप है कि फोन पर संपर्क करने पर समिति के पदाधिकारियों ने कार्य की व्यस्तता का हवाला देकर आने से साफ इनकार कर दिया. समिति के बहिष्कार के बावजूद, बुधू पहाड़िया के समर्थन में और न्याय की मांग को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण बैठक में जुटे. बैठक में ग्राम दरकला पहाड़, मंडे पहाड़, गदवा पहाड़, चोंगड़ो पहाड़, टूटी, कल्दी विटा पहाड़, मोतीझरना संथाली, परते मको और छोटा गुमो के लोग उपस्थित थे. ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक इस मामले की विधिवत बैठक संपन्न नहीं होती और न्याय नहीं मिलता, मोतीझरना की पार्किंग, दोनों टिकट काउंटर और दुकानें बंद रहेंगी. ग्रामीणों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन स्थानीय समिति के सहयोग न करने के कारण उन्हें कड़ा रुख अपनाना पड़ रहा है. मौके पर अध्यक्ष गुलो पहाड़िया, एसकेएस पहाड़िया, शंभू मालतो, पनटुस मालतो और चंदु पहाड़िया सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola