आक्रोशितों ने गाड़ी में लगायी आग

Published at :04 Nov 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
आक्रोशितों ने गाड़ी में लगायी आग

बोरियो : बोरियो-बरहेट मुख्य मार्ग पर तेलो के मिनी ग्राम के पास मंगलवार की संध्या चार बजे मैजिक गाड़ी जेएच 17 ई 6094 असंतुलित हो कर पलट गयी. जिसमें सवार कमोती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार प्रभारी […]

विज्ञापन
बोरियो : बोरियो-बरहेट मुख्य मार्ग पर तेलो के मिनी ग्राम के पास मंगलवार की संध्या चार बजे मैजिक गाड़ी जेएच 17 ई 6094 असंतुलित हो कर पलट गयी. जिसमें सवार कमोती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कलवारी उरांव ने किया. कमोती देवी ने बताया कि गाड़ी ओवर लोड थी. बस से साइड लेने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गयी.
आग के हवाले मैजिक
घटना स्थल पर जुटी भीड़ ने मैजिक को आग के हवाले कर दिया. जिससे गाड़ी धू-धू कर जलने लगी. सूचना पर थाना प्रभारी एलबी प्रसाद , सअनि कन्हैया शर्मा, नंदकिशोर सिंह के साथ जवान घटनास्थल पर पहुंचे और आग को किसी तरह बुझाया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola