फाइनांस कर्मचारी से 60 हजार की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2015 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

बकाया वसूली कर आतापुर लौट रहा था फाइनेंस कर्मी तीन अज्ञात नाकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम लूट की घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत में उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी-आतापुर मुख्य सड़क के बड़ा पोखर समीप नकाबपोश अपराधियों ने दिन दहाड़े एसजीएस माइक्रो फाइनांस कंपनी के एक कर्मचारी से 60 हजार […]
विज्ञापन
बकाया वसूली कर आतापुर लौट रहा था फाइनेंस कर्मी
तीन अज्ञात नाकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
लूट की घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत में
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी-आतापुर मुख्य सड़क के बड़ा पोखर समीप नकाबपोश अपराधियों ने दिन दहाड़े एसजीएस माइक्रो फाइनांस कंपनी के एक कर्मचारी से 60 हजार रुपए लूट लिया है. घटना उस वक्त हुयी जब कर्मचारी बकाया राशि वसूलीकर बाइक से आतापुर लौट रहा था.
इसी दौरान बजाज प्लेटिना पर सवार होकर तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने ओवरटेक करते हुए कर्मी की बाइक रोक हथियार का भय दिखाकर 60 हजार रुपये,मोबाइल फोन व बाइक की चाबी लेकर फरार हो गये. इस घटना के बाद व्यवसायी एक बार फिर दहशत में आ गये हैं. लूट की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित युवक से पूरी जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










