????? ?? ????? ??? ?? ??? ????

पत्नी को जिदां जला कर मार डाला प्रतिनिधि, फरक्कासुति थाना क्षेत्र के जबताई गांव में एक पति ने अपने पत्नी को किरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जला कर मार डाला. घटना को लेकर संबंधित थाना में मृतका के पिता मोहन सिल ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि घटना के दिन रात्रि में […]
पत्नी को जिदां जला कर मार डाला प्रतिनिधि, फरक्कासुति थाना क्षेत्र के जबताई गांव में एक पति ने अपने पत्नी को किरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जला कर मार डाला. घटना को लेकर संबंधित थाना में मृतका के पिता मोहन सिल ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि घटना के दिन रात्रि में उसकी बेटी अपने पति के घर गई थी. जहां उसके पति द्वारा उसे किरासन तेल छिड़क कर आग लगा दिया गया है. जिससे वह पूरी तरह झुलस गई. बाद में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. पुलिस को दिये बयान में मोहन सिल ने यह भी बताया है कि उसकी बेटी की शादी दो साल पूर्व बापन विश्वास के साथ प्रेम प्रसंग के बाद हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसके पति द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था. इधर शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर अस्पताल भेज दिया है. मामले को लेकर पुलिस ने थाना में कांड दर्ज करते हुए अभियुक्त की गिरफतारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










