Ranchi News : आज गरज के साथ कई इलाकों में हो सकती है बारिश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 11:42 PM
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव. मौसम विभाग के अनुसार 19, 20 व 22 फरवरी को अलग-अलग इलाकों में वज्रपात के साथ बारिश होने के संकेत हैं.
रांची. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार की दोपहर से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है. फलस्वरूप आकाश में बादल छाये रहे. मौसम विभाग के अनुसार 19, 20 व 22 फरवरी को अलग-अलग इलाकों में वज्रपात के साथ बारिश होने के संकेत हैं. खासकर 19 फरवरी को कोल्हान इलाके में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. 20 फरवरी को रांची, बोकारो, रामगढ़, पलामू आदि इलाके में बादल गरज सकते हैं व कहीं-कहीं वज्रपात के साथ हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पूरे राज्य में एक साथ बारिश नहीं होगी. बल्कि अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय में बारिश हो सकती है. कई जिले में सिर्फ मेघ गर्जन व वज्रपात हो सकते हैं. रांची में 21 फरवरी को सुबह में धुंध व दिन में आकाश में बादल छाये रहेंगे. मंगलवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग में 19, 20 व 22 को येलो अलर्ट जारी किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










