मेघनाथ की फिल्म 'इन सर्च ऑफ अजांत्रिक' को शिमला में बेस्ट लॉन्ग डॉक्यूमेंट्री फिल्म अवार्ड

Updated at : 18 Aug 2024 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
फिल्मकार मेघनाथ को सम्मानित करते हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल

प्रभात खबर

झारखंड के प्रसिद्ध फिल्मकार मेघनाथ की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'इन सर्च ऑफ अजांत्रिक' को शिमला में बेस्ट लॉन्ग डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवार्ड दिया गया है. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल उन्हें सम्मानित किया.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के प्रसिद्ध फिल्मकार मेघनाथ ने एक बार फिर राज्य का मान बढ़ाया है. उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘इन सर्च ऑफ अजांत्रिक’ को शिमला में बेस्ट लॉन्ग डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवार्ड दिया गया है. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल उन्हें सम्मानित किया.

झारखंड के किस फिल्मकार की फिल्म को मिला है अवार्ड?

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित शिमला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में झारखंड के प्रसिद्ध फिल्मकार मेघनाथ की फिल्म को बेस्ट लॉन्ग डॉक्यूमेंट्री फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह फिल्म फेस्टिवल 16 से 18 अगस्त तक शिमला के मॉल रोड स्थित गेइटी हेरिटेज कल्चरल सेंटर में आयोजित किया गया था.

किस फिल्म पर बनी है ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म?

मेघनाथ की यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म 1958 में बनी ऋत्विक घटक की फिल्म ‘अजांत्रिक’ को परिदृश्य में रखकर बनाया गया है. इसमें ऋत्विक घटक ने 1958 में झारखंड में आकर अपनी फिल्म अजांत्रिक को आदिवासी विषयों को ध्यान में रखकर शूट किया था.

आखिर क्यों ऋत्विक घटक ने आदिवासी विषयों पर बनायी फिल्म?

फिल्मकार मेघनाथ अपने पांच दोस्तों के साथ उन सभी जगहों पर घूमते हैं, जहां-जहां ऋत्विक घटक ने अपनी फिल्म की शूटिंग की थी और यह ढूंढने की कोशिश करते हैं कि क्या सोचकर ऋत्विक घटक ने अपनी फिल्म अजांत्रिक को बनाया था और आदिवासी विषयों को अपनी फिल्म में जगह दी थी.

कहां पर मेघनाथ की डॉक्यूमेंट्री फिल्म को मिला अवार्ड?

मेघनाथ की फिल्म इन सर्च ऑफ अजांत्रिक की स्क्रीनिंग कोलकाता के बाद दूसरी बार शिमला की गयी. इसमें डॉक्यूमेंट्री फिल्म को बेस्ट इंडियन लॉन्ग डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवॉर्ड मिला है.

Also Read: कोलकाता पीपल्स फिल्म फेस्टिवल: मेघनाथ की फिल्म ‘अजांत्रिक की खोज में’ का अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर,लोगों ने सराहा

Also Read: PHOTOS: विश्व आदिवासी दिवस पर ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल, दिखायी जाएंगी ये खास फिल्में, क्या बोले फिल्मकार मेघनाथ?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola