महिलाओं का योगदान भारत के इतिहास में प्रेरणादायक, रांची के आर्यभट्ट सभागार में बोले राज्यपाल संतोष गंगवार

Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Jan 2025 4:33 PM

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यपाल संतोष गंगवार

Santosh Gangwar: राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि भारत के इतिहास में महिलाओं का योगदान प्रेरणादायक रहा है. सावित्रीबाई फुले जैसी कई वीर नायिकाएं इसका प्रतीक है. झारखंड के राज्यपाल भारतीय इतिहास लेखन में महिला विमर्श विषय पर रांची के आर्यभट्ट सभागार में लोगों को संबोधित कर रहे थे.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची के आर्यभट्ट सभागार में भारतीय इतिहास लेखन में महिला विमर्श” विषय पर आधारित अधिवेशन का उद्घाटन किया. कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, कला, संस्कृति, पुरातत्व, पर्यटन, खेलकूद और युवा कार्य मंत्रालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में किया गया था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भारत के इतिहास में महिलाओं का योगदान प्रेरणादायक रहा है. सावित्रीबाई फुले, रानी लक्ष्मीबाई और झारखंड की फूलो-झानो जैसी वीर नायिकाएं, इस बात का प्रतीक हैं कि महिलाओं ने हमेशा समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

महिलाओं के योगदान को उचित स्थान दिलाना हमारी जिम्मेदारी: संतोष गंगवार

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि महिलाओं के योगदान को इतिहास में उचित स्थान दिलाना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक महिला इतिहासकार इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास कर रही हैं और महिलाओं की भूमिका को नये दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत कर रही हैं. यह न केवल इतिहास लेखन को समृद्ध करता है, बल्कि समाज के समग्र विकास में सहायक भी है.

झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यपाल संतोष गंगवार ने केंद्र सरकार के इस योजना की तारीफ की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी योजनाओं ने महिलाओं को न केवल अधिकार और अवसर प्रदान किए हैं, बल्कि समाज में उनकी एक नई पहचान भी स्थापित की है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं केवल इतिहास का हिस्सा न बनें, बल्कि इतिहास के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं.

संतोष गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संगोष्ठी की सराहना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची विश्वविद्यालय, के ‘स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड की नायिकाएं’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी की सराहना की. उन्होंने इसे झारखंड और भारत की ऐतिहासिक परंपराओं को उजागर करने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया. इस अधिवेशन में देशभर के प्रख्यात इतिहासकारों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया. इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, महिला इतिहासकार परिषद की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सुस्मिता पांडे, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. बालमुकुंद पांडे और रांची विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुजाता सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे.

Also Read: टीएसपीसी, जेजेएमपी और पीएलएफआइ उग्रवादियों पर बड़े ऐक्शन की तैयारी में झारखंड पुलिस

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola