ePaper

टीएसपीसी, जेजेएमपी और पीएलएफआइ उग्रवादियों पर बड़े ऐक्शन की तैयारी में झारखंड पुलिस

Updated at : 11 Jan 2025 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Police in Action Against Militants

Jharkhand Police Action Against Militants: झारखंड पुलिस ने राज्य में सक्रिय उग्रवादी संगठनों पर बड़े ऐक्शन की तैयारी कर ली है. किन संगठनों पर ऐक्शन होगा और क्या है पुलिस की तैयारी, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Police in Action Against Militants: झारखंड के विभिन्न जिलों में सक्रिय उग्रवादी संगठनों टीएसपीसी, जेजेएमपी और पीएलएफआइ के उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है. इसके लिए पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच 8 जिलों के एसपी के सहयोग से सक्रिय उग्रवादियों पर रिपोर्ट तैयार करवा रहा है. रिपोर्ट में उग्रवादियों का फोटो भी होगा, ताकि उनकी पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके. इसे तैयार करने में स्पेशल ब्रांच जिन जिलों के एसपी से सहयोग से ले रही है, उनमें रांची एसएसपी के अलावा रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार, गढ़वा, चतरा, पलामू, लोहरदगा और गुमला एसपी शामिल हैं.

स्पेशल ब्रांच के अधिकारी तैयार करेंगे रिपोर्ट

उग्रवादियों के बारे में रिपोर्ट तैयार करने में संबंधित जिले में कार्यरत स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों को भी लगाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में उक्त तीनों उग्रवादी संगठन की संबंधित जिलों में सक्रियता की बात सामने आ रही है. उग्रवादियों के द्वारा लेवी के लिए घटना को अंजाम दिया जा रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिे यहां क्लिक करें

उग्रवादियों की प्रोफाइलिंग कर रही झारखंड पुलिस

इसके अलावा कुछ घटनाओं में उग्रवादियों के नाम पर स्प्लिंटर ग्रुप या उग्रवादी संगठन से अलग हो चुके अपराधियों के द्वारा लेवी के लिए घटना को अंजाम दिया जा रहा है. इसलिए संगठन में शेष बचे और सक्रिय लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस वजह से पूरा प्रोफाइल तैयार किया जा रहा है. प्रोफाइल तैयार होने के बाद पुलिस अफसरों को कार्रवाई का टास्क दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

रघुवर दास ने शिबू सोरेन और उनकी पत्नी से लिया आशीर्वाद, ऐसे मिले झारखंड के 2 पूर्व मुख्यमंत्री

धनबाद के मधुबन में हिंसक झड़प मामले में 2 पुलिस अफसर सस्पेंड, लगे हैं ये आरोप

11 जनवरी 2025 को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपके शहर में कितने में मिलेगा, यहां देखें

रांची, धनबाद समेत 8 जिलों में महंगा हो गया पेट्रोल, जानें आज आपको कितने में मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola