Football : हेसल सिटी ने जीता एकता सद्भावना फुटबॉल का खिताब

हेसल सिटी ने जीता एकता सद्भावना फुटबॉल का खिताब
खेल संवाददाता, रांची हेसल सिटी रांची ने एकता सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. बुधवार को खेले गये फाइनल में हेसल सिटी ने कच्छप ब्रदर्स काटू लहना को पेनाल्टी शूटआउट में हराया. समापन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया. विजेता टीम को 25000 रुपये और उप विजेता टीम को 15000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, अलबिन लकड़ा, शिवा कच्छप, नीलम तिर्की, पुष्पा टोप्पो, शिल्पा क्छप, लालू खलखो, राजेश लकड़ा, धर्मू नायक, राजेश लिंडा समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




