शादी के चार दिन बाद युवक ने लगायी फांसी
Author Shubham haldar
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव के युवक बासुदेव सिंह मुंडा (29) ने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
तमाड़.
थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव के युवक बासुदेव सिंह मुंडा (29) ने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों में काम करने पहुंचे, तो उनकी नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने मृत युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. ग्रामीणों की सूचना पर तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेजा. बताया जा रहा है कि बासुदेव सिंह मुंडा की शादी महज चार दिनों पहले 24 अप्रैल को ही हुई थी. तमाड़ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










