सिल्ली पुलिस ने शुरू की बाइक पेट्रोलिंग

बाइक पेट्रोलिंग शुरू | Prabhat Khabar Network
सिल्ली पुलिस ने अपराध रोकने के लिए बाइक पेट्रोलिंग शुरू की है। अब संकरी गलियों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पहुंच आसान होगी। आम जनता से सहयोग की अपील।
सिल्ली: सिल्ली पुलिस द्वारा मोटर साइकिल से पेट्रोलिंग शुरू कर दी गयी है. थाना प्रभारी नवीन कुमार ने सरकार द्वारा पुलिस के आधुनिकीकरण अभियान के तहत सिल्ली थाने को चार मोटरसाइकिल आवंटित की गयी है. जिससे अब देर रात पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग की जाती है. यह व्यवस्था संकरी गलियों और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में तुरंत पुलिस को पहुंचने के लिए बहुत कारगर है. मेन रोड से हट कर ग्रामीण एवं बाजार की संकरी गलियों में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बाइक पेट्रोलिंग कारगर साबित होगी. प्रभारी ने आम नागरिकों से भी सहयोग करने की अपील की है. कहा कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










