खिरसा दूध खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच गंभीर
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :29 Apr 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के बिसाहाखटंगा गांव में बुधवार को खिरसा दूध से बनी सामग्री खाने से एक ही परिवार के तीन छोटे बच्चे व दो महिलाएं गंभीर रूप से बीमार हो गये.
विज्ञापन
मांडर.
प्रखंड के बिसाहाखटंगा गांव में बुधवार को खिरसा दूध से बनी सामग्री खाने से एक ही परिवार के तीन छोटे बच्चे व दो महिलाएं गंभीर रूप से बीमार हो गये. फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हुए लोगों में शाहीन परवीन (28), शबनम खातून (25), आफिया परवीन (छह), आरिस अंसारी (पांच) व अलीजा परवीन (तीन) शामिल हैं. सभी का इलाज मांडर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. वहीं तीनों बच्चे आफिया परवीन, आरिस अंसारी व अलीजा परवीन आइसीयू में भर्ती हैं. घटना बुधवार को करीब 11 बजे की है. बताया गया कि शबनम खातून पति गफार अंसारी के मायके से एक दिन पहले से फ्रिज में रखा खिरसा दूध आया था. जिसे बुधवार को बनाकर शबनम खातून व उसकी पुत्री अलीजा परवीन, शाहीन परवीन पति मुस्तफा अंसारी व उसकी पुत्री आफिया परवीन व पुत्र आरिस अंसारी ने मिलकर खाया था. खिरसा दूध खाने के कुछ देर बाद सभी को उल्टियां होने लगी और उनकी हालत बिगड़ने लगी. बाद में उन्हें गांव से लाकर इलाज के लिए मांडर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं की स्थिति बेहतर बतायी जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










