अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सत्यानन्द योग मिशन ने रांची के कई जगहों पर कराया योगाभ्यास 

Updated:
विज्ञापन

योगाभ्यास करते हुए

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सत्यानन्द योग मिशन ने अलग-अलग जगहों पर प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया. झारखंड में भी योग दिवस के अवसर पर राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में सामूहिक योगाभ्यास और विशेष समारोह आयोजित किए गए. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सत्यानन्द योग मिशन, रांची की ओर से झारखंड की राजधानी रांची के कई प्रतिष्ठित संस्थानों और स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. मिशन के प्रशिक्षकों ने अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया. 

न्यायाधीशों और अधिकारियों ने किया योगाभ्यास 

मिशन के निदेशक स्वामी मुक्तरथ ने झारखंड उच्च न्यायालय में योग कराया. इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश एम.एस.सोनक, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद, जस्टिस राजेश शंकर, जस्टिस अनुभा रावत, जस्टिस दीपक रौशन, जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार जनरल सत्यप्रकाश सिन्हा, एडवोकेट जेनरल सहित हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी, वकील और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे. मौजूद लोगों ने योगाभ्यास किया. स्वामी मुक्तरथ के साथ सहयोगी अवनीश कुमार, श्रुतिकीर्ति और रोहित कुमार ने योग कक्षा का संचालन किया. 

बायोडायवर्सिटी पार्क तुपुदाना में डाक विभाग के अधिकारियों ने किया योग

सत्यानन्द योग मिशन की ओर से बायोडायवर्सिटी पार्क, तुपुदाना में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. बायोडायवर्सिटी पार्क तुपुदाना में सुमित कुमार ठाकुर ने मुख्य पोस्टमास्टर जेनरल संजीव रंजन सहित डाक विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया.

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें: गुमला में भारी बवाल, सिसई में बेकाबू हाइवा ने देवी मंडप मंदिर को किया ध्वस्त, गुस्से में ग्रामीणों ने घेरा वाहन

यह भी पढ़ें: प्रभात इंपैक्ट: चतरा में ब्राउन शुगर तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola