"हवा को कोई रोक नहीं सकता"... स्ट्रेचर पर पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो ने दी हेमंत सरकार को चेतावनी, जयराम ने भी खोला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन

जायराम महतो लेफ्ट हैंड साइड में और राइट हैंड साइड में देवेंद्र नाथ महतो की फाइल फोटो

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है. 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने विधानसभा का घेराव किया, जिन्हें विधायक जयराम महतो और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का समर्थन प्राप्त है. दोनों नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है.

विज्ञापन

JPSC JSSC Protest, रांची : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन ने सोमवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने विधानसभा का घेराव किया. इस आंदोलन को विधायक जयराम महतो और अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का समर्थन मिला है. दोनों नेताओं ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है.

"JSSC CGL रद्द करने पर फंसा है पेंच"- जयराम महतो

झारखंड विधानसभा परिसर में छात्रों की आवाज उठाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि मैंने आज सदन के भीतर और बाहर मजबूती से छात्रों का मुद्दा उठाया है. इस सिलसिले में मेरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत हुई है." जयराम महतो ने बताया कि सरकार कई मांगों पर तो राजी दिख रही है, लेकिन गतिरोध JSSC CGL परीक्षा के मुद्दे और पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग पर फंसा हुआ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि 20 हजार से भी ज्यादा अभ्यर्थी अपनी जायज मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं और वे तब तक डटे रहेंगे जब तक सरकार लिखित और ठोस फैसला नहीं ले लेती.

ये भी पढ़ें: JPSC परीक्षा विवाद में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

"स्ट्रेचर पर आया हूं"- देवेंद्र नाथ महतो

लगातार 9 दिनों तक आमरण अनशन पर रहने के बाद एंबुलेंस और स्ट्रेचर के जरिए प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने ने कहा, "मेरी गंभीर तबीयत के बावजूद मैं छात्रों के बीच पहुंचा हूं. सरकार हमारी आवाज दबाने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है, जो बेहद निंदनीय है. सरकार जब-जब डरती है, पुलिस को आगे करती है."

सीएम का पद खतरे में पड़ेगा: देवेंद्रनाथ महतो

देवेंद्रनाथ महतो ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के साथ 3 दौर की बातचीत हो चुकी है. अगर अभ्यर्थियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो मुख्यमंत्री का पद खतरे में पड़ जाएगा और सरकार हिल जाएगी. उन्होंने कहा, "यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है, यह जन-आंदोलन बन चुका है. 'युवा' शब्द को उल्टा करने पर 'वायु' (हवा) बनता है और हवा के रुख को कोई नहीं रोक सकता."

ये भी पढ़ें: रांची में सियासी घमासान शुरूः विधानसभा पहुंचे देवेंद्र महतो, जगन्नाथपुर मंदिर के पास 3 लेयर बैरिकेडिंग


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola