भाजपा विधायकों के सीएम आवास घेराव पर राधाकृष्ण किशोर का हमला, कहा- यह अलोकतांत्रिक कार्य

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करते पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और अन्य भाजपा नेता

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भाजपा विधायकों के मुख्यमंत्री आवास घेराव के प्रयास को अलोकतांत्रिक करार दिया है. उन्होंने भाजपा के इस कदम की तीखी आलोचना की है और कहा है कि प्रशासन ऐसे मामलों में कार्रवाई करेगा.

विज्ञापन

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट

झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री आवास के घेराव को लेकर सियासत तेज हो गयी है. भाजपा विधायकों और नेताओं के मुख्यमंत्री आवास घेराव के प्रयास पर वित्त मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भाजपा के प्रदर्शन को अलोकतांत्रिक करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना या किसी के घर में प्रवेश करने का प्रयास लोकतांत्रिक तरीका नहीं हो सकता.

मुख्यमंत्री आवास घेरना लोकतांत्रिक तरीका नहीं

राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि भाजपा ने गैर-लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि किसी के आवास का घेराव करना और उसमें घुसने की कोशिश करना सामान्य राजनीतिक प्रदर्शन की श्रेणी में नहीं आता. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध और अपनी बात रखने के कई वैधानिक माध्यम उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें... JPSC परीक्षा विवाद में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

सदन में छात्र मुद्दा उठाने की बात कही थी

वित्त मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही थी और नेता प्रतिपक्ष की ओर से छात्र आंदोलन के मुद्दे को सदन में उठाने की बात कही गयी थी. इसके बावजूद बाबूलाल मरांडी विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए.

उन्होंने कहा कि अगर छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दे सदन में उठाये जाते, तो सरकार वहां अपना पक्ष रख सकती थी और लोकतांत्रिक तरीके से चर्चा हो सकती थी.

अलोकतांत्रिक गतिविधि पर प्रशासन करेगा कार्रवाई

राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में रहते हुए यदि कोई अलोकतांत्रिक गतिविधि करता है, तो प्रशासन की ओर से कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी. ऐसे मामलों में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जाना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें... JPSC Protest: 'भइया, थोड़ा और प्रेशर मारो न'...वाटर कैनन खुलते ही झूमने लगे आंदोलनकारी छात्र

सीएम की सुरक्षा को बताया गंभीर मामला

वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं और विधायकों के खिलाफ कार्रवाई मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गयी. मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा एक गंभीर विषय है. ऐसे में आवास का घेराव करने या वहां जबरन पहुंचने के प्रयास को सामान्य प्रदर्शन के तौर पर नहीं देखा जा सकता.

भाजपा नेताओं को हिरासत में लेकर खेलगांव भेजा गया

बता दें कि छात्र आंदोलन के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं और विधायकों को हिरासत में लिया और उन्हें खेलगांव ले जाया गया. इस कार्रवाई के बाद सत्ता पक्ष और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गयी है.


विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola