JPSC Protest: 'भइया, थोड़ा और प्रेशर मारो न'...वाटर कैनन खुलते ही झूमने लगे आंदोलनकारी छात्र

Updated:
विज्ञापन

वाटर कैनान से पानी की बौछार के बीच डांस करते छात्र

JPSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया. पुलिस द्वारा वाटर कैनन के इस्तेमाल के बावजूद छात्र डटे रहे और पानी की बौछारों के बीच रेन डांस करते नजर आए. इस दौरान 'पुष्पा' के लुक में एक व्यक्ति भी प्रदर्शन में शामिल हुआ.

विज्ञापन

रांचीः जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में छात्रों का झारखंड विधानसभा घेराव आंदोलन उग्र होता जा रहा है. विधानसभा की ओर तेजी से बढ़ रहे छात्रों को पुलिस ने जगन्नाथपुर मंदिर के पास रोक दिया. बैरिकेडिंग के बावजूद छात्र आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

Image

पुलिस की ओर से पानी की तेज बौछार शुरू किए जाने के बाद भी छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ. कई छात्र पानी की धार के बीच डांस करते नजर आए. प्रदर्शन स्थल पर छात्रों के आंदोलन के साथ पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश भी जारी रही.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Vidhan Sabha March Live: छात्रों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार, रेन डांस शुरू

Image

छात्र आंदोलन में पुष्पा की शक्ल में पहुंचा व्यक्ति

रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन स्थल पर एक व्यक्ति फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार की शक्ल में पहुंचा. उसके अंदाज ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा. इसी बीच छात्रों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान गाया. प्रदर्शन स्थल पर पुलिस की मौजूदगी के बीच छात्रों का आंदोलन जारी रहा. छात्र जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में अपनी मांगों को लेकर विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.

Image

वाटर कैनन की बौछार के बीच छात्रों ने किया रेन डांस

विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की. पानी की तेज धार के बीच कुछ छात्रों ने जमकर रेन डांस किया और इसे भी अपने विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनाया.

ये भी पढ़ें- रांची में सियासी घमासान शुरूः विधानसभा पहुंचे देवेंद्र महतो, जगन्नाथपुर मंदिर के पास 3 लेयर बैरिकेडिंग


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola