JPSC गड़बड़ी मामले में CID दफ्तर पहुंचीं पूर्व सदस्य, पूछताछ जारी
JPSC भर्ती घोटाले की CID जांच में अहम मोड़. आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य से पूछताछ की गई. समन जारी होने के बाद आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है.
पंकज त्रिपाठी की रिपोर्ट
JPSC Scam CID Investigation: JPSC भर्ती घोटाले की जांच कर रही CID ने सोमवार को आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य से पूछताछ की. समन जारी होने के बाद वह आज CID कार्यालय पहुंची.
CID ने परीक्षा अनियमितता पर पूछताछ की
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ का केंद्र 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितता और ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को परीक्षा संचालन का जिम्मा देने की प्रक्रिया रही. CID ने उनसे परीक्षा परिणाम जारी करने की प्रक्रिया और सदस्यों की भूमिका से जुड़े सवाल पूछे.
ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में अब ED की एंट्री, PMLA के तहत केस दर्ज
समन के बाद JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा
गौरतलब है कि CID ने हाल ही में JPSC के तीनों सदस्यों को समन भेजा था. समन के बाद सभी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से भी कई दौर की पूछताछ हो चुकी है.
TDPL कर्मचारियों समेत 19 गिरफ्तार, छात्र CBI जांच पर अड़े
जांच एजेंसी अब तक TDPL कंपनी के कर्मचारियों और JPSC के उप परीक्षा नियंत्रक समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. छात्रों का विरोध जारी है और वे CBI जांच की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Vidhan Sabha March Live: देवेंद्र महतो एंबुलेंस से विधानसभा रवाना, भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










