बीजेपी विधायक विधानसभा सत्र में नहीं हो पाए शामिल, बाबूलाल मरांडी समेत सभी नेता खेलगांव में डिटेन

Updated:
विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी समेत सभी विधायक खेलगांव में डिटेन

झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच भाजपा के विधायक विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो पाए. मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

नवीन शर्मा की रिपोर्ट

BJP Leaders Detained: झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच आज सियासी हलचल भी तेज हो गई. छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा विधायक, नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की. मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा विधायकों और अन्य नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. सभी को रांची के खेलगांव ले जाया गया, जहां उन्हें डिटेन किया गया है.

हिरासत में लिए गए BJP विधायक विधानसभा सत्र में नहीं पहुंच सके

भाजपा विधायकों के हिरासत में लिए जाने का असर विधानसभा की कार्यवाही पर भी पड़ा. पार्टी के सभी विधायक हिरासत में होने के कारण आज विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो सके. भाजपा नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार छात्रों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है. प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर छात्रों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की.

ये भी पढ़ें- CM आवास घेरने पहुंचे BJP विधायक और कार्यकर्ता, पुलिस से झड़प, बाबूलाल समेत भाजपा नेता हिरासत में

BJP Leaders Detained (1).jpg

शाम तक खेलगांव में रखे जाने की चर्चा

फिलहाल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, भाजपा के विधायक और अन्य नेताओं को खेलगांव में ही डिटेन किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी को आज शाम तक खेलगांव में ही रखा जा सकता है. इधर, छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम को देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

BJP Leaders Detained (2).jpg

छात्र आंदोलन से रांची में बढ़ी सियासी हलचल, सुरक्षा कड़ी

छात्र आंदोलन और भाजपा के प्रदर्शन के कारण राजधानी रांची में आज राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं. पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें- JPSC Student Protest: छात्रों और सरकार की बैठक में जांच एजेंसी को लेकर गतिरोध, CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र



विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola