भरत तिवारी के परिजन प्रशांत किशोर से मिले, 24 जून को महापंचायत में बुलाया

Updated:
विज्ञापन

प्रशांत किशोर से भरत भूषण तिवारी के मिले परिजन

Bharat Tiwari Encounter News: पटना के बिहटा स्थित बिहार नव-निर्माण आश्रम में भोजपुर जिले के निवासी भरत भूषण तिवारी के परिजनों और मित्रों ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की. परिजनों ने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी मामले में न्याय दिलाने की मांग की. प्रशांत किशोर ने इस लड़ाई में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया है.

विज्ञापन

Bharat Tiwari Encounter News : भोजपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के परिजन और उनके मित्र 22 जून को बिहटा स्थित बिहार नव-निर्माण आश्रम पहुंचे. यहां उन्होंने प्रशांत किशोर से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी.

न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने लगाई गुहार

परिजनों ने प्रशांत किशोर से पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी मामले में न्याय दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई जरूरी है.

24 जून की पंचायत में शामिल होने का किया आग्रह

भरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से 24 जून को आयोजित होने वाली पंचायत में शामिल होने का आग्रह किया. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर समर्थन और सहयोग की अपील की.

प्रशांत किशोर ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

प्रशांत किशोर ने परिजनों की बात सुनने के बाद उन्हें इस लड़ाई में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. उन्होंने मामले को लेकर सहयोग और समर्थन जारी रखने की बात कही.

जन सुराज की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार यह मुलाकात पटना के बिहटा स्थित बिहार नव-निर्माण आश्रम में हुई. इस दौरान भरत भूषण तिवारी के परिजनों और मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशांत किशोर से चर्चा की.

ALSO READ: भरत तिवारी एनकाउंटर में आया नया मोड़, 24 जून को महापंचायत, 10 हजार से ज्यादा लोग बिहार-यूपी से जुटेंगे

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन