CyberPeace: डिजिटल सुरक्षा की सीख, साइबर जागरूकता सत्र में साइबरपीस ने छात्रों को बताए सुरक्षा के मंत्र
CyberPeace
CyberPeace: डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन शोषण के खतरों को देखते हुए रांची के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में साइबरपीस ने विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया. कार्यक्रम में छात्रों को साइबर सुरक्षा, साइबर ट्रैफिकिंग, ऑनलाइन ठगी और एआई आधारित धोखाधड़ी से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए.
CyberPeace: रांची के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में साइबरपीस की ओर से स्टॉप साइबर ट्रैफिकिंग– जागरूकता, कार्रवाई और सशक्तिकरण विषय पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन खतरों और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी देना था.कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई. इस दौरान साइबरपीस की प्रतिनिधि प्रियंका जैन ने संगठन के संस्थापक एवं ग्लोबल प्रेसिडेंट मेजर विनीत कुमार का परिचय कराया. उन्होंने साइबर सुरक्षा जागरूकता और सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाने में मेजर विनीत कुमार के योगदान पर प्रकाश डाला.
सत्र को संबोधित करते हुए मेजर विनीत कुमार ने छात्रों को साइबर अपराधों और इंटरनेट से जुड़े बढ़ते खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन, सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई राउटर और अन्य स्मार्ट डिवाइस यदि सुरक्षित नहीं रखे जाएं तो साइबर हमलों का शिकार बन सकते हैं. कार्यक्रम में पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी नौकरी के ऑफर, साइबर बुलिंग, रैंसमवेयर, पहचान की चोरी, डीपफेक और सोशल मीडिया पर गोपनीयता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. छात्रों को मजबूत पासवर्ड बनाने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने और ऑनलाइन सतर्क रहने की सलाह दी गई.
सत्र का मुख्य आकर्षण साइबर ट्रैफिकिंग और ऑनलाइन शोषण पर चर्चा रही. छात्रों को बताया गया कि अपराधी सोशल मीडिया, गेमिंग प्लेटफॉर्म और फर्जी नौकरी या मॉडलिंग ऑफर के जरिए लोगों को जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं. उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अभिभावकों या शिक्षकों को देने के लिए प्रेरित किया गया. छात्रों को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी सेवाओं की जानकारी भी दी गई. इसके अलावा एआई आधारित ठगी, वॉयस क्लोनिंग और डीपफेक तकनीक से जुड़े खतरों पर भी चर्चा की गई.
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए. मेजर विनीत कुमार ने उन्हें अपने परिवार और समाज में साइबर सुरक्षा जागरूकता फैलाने के लिए ‘साइबर सुरक्षा एंबेसडर’ बनने का आह्वान किया. अंत में स्कूल प्रशासन ने मेजर विनीत कुमार, साइबरपीस टीम और सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया. यह सत्र छात्रों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक कौशल प्रदान करने में सफल रहा. साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र छात्रों को ऑनलाइन खतरों और टेक्नोलॉजी से जुड़े मानव तस्करी का सामना करने के लिए सशक्त बनाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










