बीएसएनएल के टावर से तीन फाइव जी रिमोट रेडियो हेड चोरी, सेवा ठप
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पतरातू साढ़म गांव में लगे बीएसएनएल के टॉवर से मंगलवार की रात चोरों ने तीन रिमोट रेडियो हेड (आरआरएच) की चोरी कर ली.
विज्ञापन
चान्हो.
थाना क्षेत्र के पतरातू साढ़म गांव में लगे बीएसएनएल के टॉवर से मंगलवार की रात चोरों ने तीन रिमोट रेडियो हेड (आरआरएच) की चोरी कर ली. रिमोट रेडियो हेड की कीमत करीब पांच लाख रुपये बतायी जा रही है. हेड चोरी हो जाने से क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवा ठप हो गयी है. बताया जा रहा है कि चोर रात के करीब 12 बजे टावर के निकट पहुंचे. चोरों ने जब टावर से रिमोट रेडियो हेड को काटकर नीचे गिराया और उसे अपने वाहन में लोड कर रहे थे तो इसकी भनक स्थानीय ग्रामीणों को लग गयी थी. ग्रामीणों ने जमा होकर चोरों को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार टावर में लगा रिमोट रेडियो हेड बीएसएनएल के फाइव जी सिगनल का एक महत्वपूर्ण डिवाइस है. चोरी की सूचना चान्हो थाना को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










