धूमधाम से मनी दानवीर भामाशाह की 479वीं जयंती
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
लोकहित अधिकार पार्टी के कांके स्थित प्रदेश कार्यालय में बुधवार को महान राष्ट्रभक्त और दानवीर भामाशाह की 479वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास से मनायी गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, कांके.
लोकहित अधिकार पार्टी के कांके स्थित प्रदेश कार्यालय में बुधवार को महान राष्ट्रभक्त और दानवीर भामाशाह की 479वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास से मनायी गयी. पार्टी कार्यकर्ताओं ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उपस्थित लोगों ने उनके जीवन मूल्यों को अपनाने और राष्ट्र सेवा के पथ पर अडिग रहने का सामूहिक संकल्प लिया. समारोह में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने भामाशाह के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला. बताया कि भामाशाह का जन्म 29 अप्रैल 1547 को राजस्थान के एक स्वाभिमानी वैश्य परिवार में हुआ था. उनके पिता भारमल जी एक कुशल किलेदार थे. जिनसे भामाशाह को निर्भीकता और प्रबंधन के गुण विरासत में मिले थे. श्री साहू ने कहा कि भामाशाह का व्यक्तित्व केवल धनार्जन तक सीमित नहीं था, बल्कि वे राष्ट्र की अस्मिता के रक्षक थे. बताया कि वे महाराणा प्रताप के न केवल अभिन्न मित्र थे, बल्कि उनके विश्वसनीय सलाहकार भी थे. जब मुगलों के साथ निरंतर युद्ध के कारण महाराणा प्रताप के समक्ष सैन्य संसाधनों और धन का घोर संकट उत्पन्न हो गया था, तब भामाशाह ने अपनी संपूर्ण निजी संपत्ति मातृभूमि की रक्षा के लिए दान कर दी थी. उनके इसी सहयोग के बल पर महाराणा प्रताप पुनः सेना संगठित कर अखंड भारत की रक्षा करने में सफल हुए थे. मौके पर पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष रामविलास साव, कपिल साहू, अजय कुमार गौतम, अशोक राम, शंकर प्रसाद साहू, जुल्फान अंसारी, राहुल गोप, मुकेश महतो, आशीष कुमार चंदन पाठक, विजय कुमार आदि मौजूद थे.फोटो, दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण करते हरिनाथ साहू व अन्य.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










