पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? पसंदीदा पार्टी के बारे में बताया, नौकरी छोड़ने की बताई असल वजह

Updated:
विज्ञापन

काम्या मिश्रा, पूर्व आईपीएस

Kamya Mishra: पूर्व आईपीएस ऑफिसर काम्या मिश्रा क्या पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगी, यह सवाल चर्चा में आ गया है. दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान काम्या मिश्रा ने अपनी पसंदीदा पार्टी के बारे में जिक्र किया. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएस की नौकरी छोड़ने की वजह भी बताई.

विज्ञापन

पटना से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Kamya Mishra:
पूर्व आईपीएस काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने पॉलिटिक्स में आने के संकेत दिए हैं. बिहार में ही राजनीतिक करने की ओर उन्होंने इशारा किया है. एक इंटरव्यू में राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कभी यह नहीं कह सकती कि कोई काम कभी नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि इस पर अभी मजबूती से विचार नहीं किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पसंदीदा पार्टी के बारे में काम्या मिश्रा ने क्या बताया?

इंटरव्यू के दौरान पूर्व आईपीएस काम्या मिश्रा ने अपनी पसंदीदा पार्टी के बारे में जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देश के लिए अच्छा करने वाली, राष्ट्र की सुरक्षा और उनकी आईडियोलॉजी से मैच करने वाली पार्टी को वो ज्वाइन कर सकती हैं. भाग्य कहां लेकर जायेगा, इसे देखना होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि वह पटना में एक स्कूल खोलना चाहती हैं. इसके बाद आगे का सोचेंगी. कहा कि जमीन पर आपने कुछ किया है तो, आपको वापस मिलेगा.

बिहार को लोग राजनीति को लेकर काफी सजग

काम्या मिश्रा ने कहा कि कमरे में रहकर सरकार को कोसने से बेहतर है कि इसे ठीक करने के लिए राजनीति में आएं. पॉलिसी बनाने में हिस्सा बनें. उन्होंने कहा कि पावर इसलिए चाहिए कि समाज के लिए बेहतर करना है. पढ़े-लिखे लोगों की बिहार में बहुत कद्र है, भले राजनीति में न हो. बिहार के लोग राजनीति को लेकर काफी सजग रहते हैं. वे अपनी राजनीतिक विचार कभी नहीं छोड़ते हैं. काफी सोचकर राजनीतिक फैसला करते हैं.

आईपीएस की नौकरी छोड़ने की बताई ये वजह

काम्या मिश्रा ने कहा है कि बिहार बहुत प्यारा राज्य है. आईपीएस की नौकरी किसी के दबाव में नहीं छोड़ी है. किसी तरह का दबाव मेरे ऊपर नहीं था. पापा का बिजनेस संभालने के लिए मैंने आईपीएस की नौकरी छोड़ी. बिहार को अनावश्यक बदनाम किया जाता है. किसी नेता ने मुझे किसी काम के लिए दबाव नहीं बनाया.

Also Read: NEET फर्जीवाड़े का बिहार कनेक्शन गहराया, 2024 में CBI की जांच झेल चुका अर्पित राज फिर गिरफ्त में, कई मेडिकल कॉलेजों में रेड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन