नेपाल में तबाही का बिहार में खौफनाक मंजर, गंडक नदी में डेड बॉडी बहकर आने का दावा, प्रशासन से की गई ये मांग
गंडक नदी की तस्वीर
Nepal Flash Flood: नेपाल में हुई तबाही का दिल दहला देने वाला मंजर बिहार में देखा जा रहा है. लोगों की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि गंडक नदी में डेड बॉडी बहकर आ रहे हैं. इसे लेकर प्रशासन से कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है.
Nepal Flash Flood: नेपाल में प्रलयंकारी बाढ़ आने के बाद स्थिति भयावह बनी हुई है. गोपालगंज जिले में गंडक नदी का मौजूदा मंजर लोगों के बीच चिंता बढ़ा रहा है. नदी किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों का दावा है कि पानी की तेज धारा में लोगों की डेड बॉडी के साथ जंगली जानवरों के शव भी बहते दिखाई दे रहे हैं.
आपके शहर में
डेड बॉडी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं
स्थानीय लोगों के मुताबिक, नेपाल की ओर से गंडक में आए तेज पानी के साथ बड़ी मात्रा में मलबा बिहार पहुंच रहा है. इसी मलबे में पेड़-पौधों, लकड़ियों और घरों में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बहता नजर आ रहा है. गंडक नदी का यह भयावह मंजर देख लोग सहम जा रहे हैं. लेकिन डेड बॉडी की पहचान या फिर उसके नेपाल से बहकर आने को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.
प्रशासन से की गई ये कार्रवाई
लोगों के दावे की माने तो, डेड बॉडी के साथ-साथ लोगों के घर के सामान और जानवरों के शव भी दिखाई दे रहे हैं. अब इसे लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है. लोगों ने प्रशासन से गंडक नदी में निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर वास्तव में मानव शव बहकर आ रहे हैं तो उन्हें सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मामले में जांच के बाद हो पाएगा कंफर्म
फिलहाल, प्रशासन की ओर से कथित शवों की संख्या या पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है. शव बरामद होने और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वे कहां से आए, कितने हैं और मौत की वजह क्या थी. इन सबके बीच गंडक की धार में बहता मलबा और स्थानीय लोगों के दावे बाढ़ की गंभीरता को लेकर चिंता जरूर बढ़ा रहे हैं.
गंडक नदी के रास्ते बिहार तक पहुंच रहा मलबा
दूसरी तरफ, गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सबसे ज्यादा नजर गंडक नदी पर रखी जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि नेपाल से पानी के साथ बड़ी मात्रा में मलबा भी गंडक नदी के जरिए ही बिहार की ओर आ रहा है. साथ ही संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने राज्य के सभी प्रमुख तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है. 24 घंटे नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए