रांची न्यूज़
Ranchi news: फीस वृद्धि पर भड़के छात्र: डीएसपीएमयू में चौथे दिन भी ठप रही पढ़ाई, तालाबंदी जारीफोटो::: ट्रैक पर हैरांची. डीएसपीएमयू में कॉमर्स विभाग की फीस वृद्धि के खिलाफ आदिवासी छात्र संघ और आइसा का आंदोलन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा. तालाबंदी के कारण विवि में पठन-पाठन पूरी तरह बाधित रहा. सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र कैंपस पहुंचे, लेकिन कक्षाएं बंद होने के कारण वे इधर-उधर घूमते रहे और बाद में निराश होकर लौट गये. विवि मुख्य द्वार पर छात्र संगठनों ने धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए फीस वृद्धि वापस लेने की मांग कर रहे थे. उनका कहना है कि जब तक फीस पर स्पष्ट निर्णय नहीं होता, तब तक तालाबंदी जारी रहेगी और आंदोलन तेज किया जायेगा.वर्ष 2022 से यह प्रणाली लागू है: विवि प्रशासनउधर, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि 2021 में कॉमर्स विभाग की शुरुआत वार्षिक 5000 शुल्क के साथ हुई थी, लेकिन 2022 से सेमेस्टर प्रणाली लागू की गयी है, जिसके तहत पिछले तीन वर्षों से वही शुल्क लिया जा रहा है. सारे विद्यार्थी पास आउट होकर निकल भी गये. प्रशासन के अनुसार, सेल्फ फाइनेंस कोर्स में डीएसपीएमयू सबसे कम शुल्क ले रहा है, जबकि अन्य विश्वविद्यालयों में यह शुल्क काफी अधिक है. बताया गया कि कॉमर्स विभाग में नियमित पद स्वीकृत नहीं होने के कारण शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन छात्रों से प्राप्त शुल्क से ही दिया जाता है, जिसे ऑडिट में भी सही पाया गया है.क्या कहते हैं डीएसडब्ल्यू :विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ सर्वोत्तम कुमार ने तालाबंदी को अनुचित बताते हुए कहा कि किसी एक विभाग के मुद्दे पर पूरी यूनिवर्सिटी को बंद कर देना और क्लास बाधित करना छात्र संगठनों के अधिकार क्षेत्र में नहीं है.

शिविर में आये 478 आवेदन, धोती-साड़ी बांटी गयी

शिविर में आये 478 आवेदन, धोती-साड़ी बांटी गयी

Ranchi news: बोरिंग गाड़ी के धक्के से महिला घायल

Ranchi news: दुकान के बाहर रखे बैग से गहने की चोरी

बचरा में आरएसएस का प्रारंभिक संघ शिक्षा वर्ग शुरू

दिवंगत महिलाओं के स्वजन से मिल किया सहयोग

फ्लाई ऐश ले जा रहा हाईवा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

Ranchi News: आइआइएबी के विद्यार्थी को पहला पुरस्कार

अभाविप ने राज्य सरकार का पुतला फूंका

लोहरा आदिवासी समाज की प्रखंड कमेटी का गठन

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 448 आवेदन मिले

Ranchi news: बोरिंग गाड़ी के धक्के से महिला घायल

Ranchi news: दुकान के बाहर रखे बैग से गहने की चोरी

बचरा में आरएसएस का प्रारंभिक संघ शिक्षा वर्ग शुरू

दिवंगत महिलाओं के स्वजन से मिल किया सहयोग

फ्लाई ऐश ले जा रहा हाईवा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

Ranchi News: आइआइएबी के विद्यार्थी को पहला पुरस्कार

अभाविप ने राज्य सरकार का पुतला फूंका

लोहरा आदिवासी समाज की प्रखंड कमेटी का गठन

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 448 आवेदन मिले

Latest Ranchi News in Hindi :
रांची के स्थानीय समाचार, राजनीतिक, एजुकेशन, स्वास्थ्य, लाइफ स्टाइल, मौसम, इवेंट, रेलवे, बिजनेस और प्रशासनिक खबरों की हर पल की ताजा जानकारी पाने के लिए आप प्रभात खबर से जरूर जुड़े रहें। यहां आपको निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट चेक, ग्राउंड रिपोर्ट के साथ खबरों की विश्वनीयता हर पल सुनिश्चित की जाती है। यहां पर हर समय आपको प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्ट्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी रियल टाइम में और मुक्त मिलती है।
About Ranchi
रांची (Ranchi), झारखंड की राजधानी है और यह अपनी खूबसूरत “City of Waterfalls” के नाम से भी मशहूर है। यह शहर सिर्फ झारखंड की राजधानी की वजह से नहीं, बल्कि प्राकृतिक खूबसूरती, हरी भरी वादियों और पारंपरिक आदिवासी संस्कृतियों के लिए भी सदियों से जाना जाता आया है। रांची महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जी की धरती होने के कारण ऐतिहासिक महत्व भी रखती है। यहां की पावन धरती पर संस्कृति, शिक्षा, उद्योग और पर्यटन सबका अनोखा मेल देखने को मिलता है।
Also Read: Ranchi News ePaper Today – Read the Latest News Online
रांची का मौसम और खानपान (Ranchi Weather & Food)
बात जब रांची शहर की मौसम की आए तो यहां का मौसम पूरे साल सुहाना रहता है। यहां गर्मियों में तापमान 25°C से लेकर 38°C तक जाता है। वही बात सर्दियों की जाए तो यह 10°C तक गिर जाता है और खासकर जब बात मानसून के समय की जाए तो यहां के झरनों की खूबसूरती का नजारा देखने लायक होती है जो सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है।
रही बात रांची की खानपान की तो यहां के खाने का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। यहां का दही चूड़ा, लिट्टी चोखा, पीठा, हांडी मटन, सत्तू पराठा और धूसका देश के साथ विदेश तक बेहद लोकप्रिय है और रही बात यहां की मिठाइयों की तो ठेकुआ और गुजिया के स्वाद को कोई कैसे भूल जाता है, इनके स्वाद का हर कोई दीवाना है।
Also Read: Ranchi Mausam Update (रांची मौसम रिपोर्ट) – Today’s Weather & Forecast




















