ePaper

Ranchi news :दुकान के बाहर रखे बैग से गहने की चोरी

Updated at : 22 Nov 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news :दुकान के बाहर रखे बैग से गहने की चोरी

दुकान खोलने से पहले बैग दुकान के बाहर रखकर पानी लाने बगल में चला गया. इसी बीच किसी ने बैग की चोरी कर ली

विज्ञापन

रांची. न्यू नगर बांधगाड़ी दीपाटोली निवासी संतोष कुमार के जेवर से भरे बैग की चाेरी हो गयी. इस संबंध में सदर थाना में केस दर्ज कराया है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि बूटी मोड़ के समीप मेरी जेवर की दुकान है. मैं दुकान खोलने गया था. मेरे पास एक बैग था, जिसमें पांच ग्राम सोने के जेवरात और एक जोड़ी चांदी की पायल थी. दुकान खोलने से पहले बैग दुकान के बाहर रखकर पानी लाने बगल में चला गया. इसी बीच किसी ने बैग की चोरी कर ली. चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. सीसीटीवी फुटेज जांच करने पर पता चला कि बाइक से आये दो लोगों ने घटना को अंजाम दिया है.

जेल भेजने की धमकी देकर साइबर अपराधियों ने ठगे 81 हजार, केस

रांची़ पुंदाग रोड स्थित निवासी 59 वर्षीय यमुना राम को साइबर अपराधियों ने जेल भेजने की धमकी देकर 81 हजार रुपये ठग लिये. घटना को लेकर उन्होंने तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में पुलिस को बताया है कि मुझे 11 नवंबर 2025 को तीन अलग- अलग मोबाइल नंबर से कॉल आया था. फोन करने वाले पहले धमकाते हुए कहा कि वीडियो वायरल करते हो. तुम्हें घर से उठाकर जेल भेज देंगे. तीन साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माना देने के लिए तैयार रहो. इसके बाद आरोपी ने इस पूरे मामले से बचाने के लिए 81 हजार रुपये ठग लिये. घटना के बाद शिकायतकर्ता को इस बात का एहसास हुआ कि मेरे साथ ठगी हुई और वे मामले की शिकायत करने 21 नवंबर को साइबर थाना पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola