कश्मीर गये डकरा काॅलेज के वुशू खिलाड़ी विद्यार्थी
Author Rohit kumar maht
Updated:
विज्ञापन

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशू चैंपियनशिप 2025-26 में रांची यूनिवर्सिटी का नेतृत्व कर रहे हैं.
विज्ञापन
डकरा. उत्तरी कर्णपुरा श्रमिक महाविद्यालय डकरा के पांच विद्यार्थी भास्कर कुमार ठाकुर, ललन यादव, विक्रम गंझू, तनु गंझू और शीतल कुमारी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशू चैंपियनशिप 2025-26 में रांची यूनिवर्सिटी का नेतृत्व कर रहे हैं. प्रतियोगिता की मेजबानी यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर कर रहा है, जो चार से नौ मई तक चलेगी. इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के 100 से ज्यादा यूनिवर्सिटी ने भाग लिया है, जिसमें एक हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए हैं. डकरा के पांचों खिलाड़ी ने सोमवार को कश्मीर पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है. महाविद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










