रांची में खराब मौसम का असर, नौ फ्लाइट लेट, हैदराबाद-रांची विमान कोलकाता डायवर्ट

सांकेतिक तस्वीर (AI इमेज)
Ranchi News: रांची में खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर पड़ा, जहां नौ उड़ानें देरी से पहुंचीं और हैदराबाद-रांची फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से राजेश कुमार झा की रिपोर्ट
Ranchi News: देश के विभिन्न राज्यों से रांची आने वाली नौ विमान मौसम खराब होने के कारण देर से आया. तेज बारिश और खराब दृश्यता के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ.
हैदराबाद-रांची फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
हैदराबाद से रांची आने वाली फ्लाइट, जो रात 8:30 बजे पहुंचने वाली थी, वो खराब मौसम की वजह से कोलकाता डायवर्ट कर दी गई. यह विमान देर रात 12:30 बजे आने की जानकारी दी गई.
कई उड़ानें देरी से पहुंचीं
देर से आने वाली उड़ानों में इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-रांची फ्लाइट शाम 4:35 बजे की जगह 5:32 बजे, कोलकाता-रांची 5:45 बजे की जगह 6:10 बजे और चेन्नई-रांची 7:10 बजे की जगह 9:30 बजे पहुंची. इसी तरह पटना-रांची, बेंगलुरु-रांची और अन्य फ्लाइट्स भी तय समय से देर से रांची पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी.
एयरलाइंस ने बताई वजह
एयरलाइंस अधिकारियों के अनुसार तेज बारिश और खराब मौसम के कारण उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग में देरी हुई, जिससे अधिकांश फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से लेट हुई.
इसे भी पढ़ें: अनगड़ा में नल जल योजना में भारी लूट! 11 मई को रांची में विशाल धरना देगी भाजपा
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर अनगड़ा में मना जश्न
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










