अनगड़ा में नल जल योजना में भारी लूट! 11 मई को रांची में विशाल धरना देगी भाजपा

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :04 May 2026 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News

रांची अनगड़ा प्रखंड में खड़ा जलमीनार. फोटो: प्रभात खबर

Ranchi News: रांची के अनगड़ा में नल जल योजना पर भारी लूट और विफलता के आरोप लगे हैं. अनगड़ा में 500 से अधिक जलमीनार ठप हैं और पानी की किल्लत बनी हुई है. इसके विरोध में भाजपा ने 11 मई को रांची में धरना देने का ऐलान किया है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

अनगड़ा से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’ को लेकर भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं. हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह योजना अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है. इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा के लिए भाजपा अनगड़ा मंडल की एक अहम बैठक रिंग रोड में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील महतो ने की. बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और संबंधित विभाग पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि योजना के नाम पर बड़े स्तर पर लूट-खसोट हुई है और जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है.

90 प्रतिशत तक फेल बताई गई योजना

बैठक में वक्ताओं ने दावा किया कि नल जल योजना अनगड़ा प्रखंड में लगभग 90 प्रतिशत तक फेल हो चुकी है. ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है. नेताओं के अनुसार, योजना के तहत बनाए गए जलमीनार और पाइपलाइनें शुरुआती दौर में ही खराब हो गईं, जिससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है.

500 से अधिक जलमीनार ठप

जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में बनाए गए 500 से अधिक जलमीनार सुचारू रूप से चालू होने से पहले ही बंद हो चुके हैं. पाइपलाइनें जगह-जगह से फट चुकी हैं और टंकियों से पानी नहीं पहुंच पा रहा है. इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ा है. गांवों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और महिलाओं को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है.

भाजपा का आंदोलन का ऐलान

इस स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला किया है. पार्टी ने घोषणा की है कि 11 मई को रांची स्थित उपायुक्त कार्यालय के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इस प्रदर्शन के माध्यम से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और क्षेत्र में तत्काल पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की जाएगी.

नेताओं ने साधा प्रशासन पर निशाना

बैठक में जिला महामंत्री मनोज कुमार चौधरी समेत कई नेताओं ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना का इस तरह विफल होना बेहद चिंताजनक है. नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले में गंभीर नहीं है और जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: दुमका के गोपीकांदर में 11000 वोल्ट तार की चपेट में आया कंटेनर, जलकर हुआ राख

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला महामंत्री मनोज कुमार चौधरी ने शिरकत की. उनके अलावा इस मौके पर सुरेंद्र महतो, रामसाय मुंडा, रामनाथ महतो, राजेंद्र महतो, कुंती कुमारी, हिमांशु शेखर चौधरी, विशेश्वर चौधरी, घनेनाथ महतो, अजय सिंह भोक्ता, सुप्रेश महतो, रामेश्वर महतो, मुल्लू महतो, दुर्गा महतो, सिकंदर अंसारी, अरशद अंसारी, बिरजा मुंडा, बसंत चौधरी, पुनीलाल महतो, जगेश्वर महतो, लोकनाथ महतो और विजय महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ के भगाड़ ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के ढेर में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola