तमाड़ में सड़क हादसा : बाइक, टेम्पो और कार की टक्कर से एक की मौत, कई घायल

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

टेम्पो और बाइक की तस्वीर

Tamar Accident News: तमाड़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बाइक, टेम्पो और कार की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

शुभम हलदार की रिपोर्ट 

Tamar Accident News: रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मुख्य मार्ग स्थित प्रभानगर स्तिथ मामा होटल के पास  शनिवार देर शाम करीब आठ बजे बाइक, टेम्पो और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

कैसे हुई घटना ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार खखसीडीह गांव के कुछ लोग भोज कार्यक्रम में शामिल होकर विपरीत दिशा से एक टेम्पो (जेएच 01 सीजे 1787) में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में टेम्पो ने पंडरानी निवासी गोपेश्वर कुम्हार उर्फ फुचू कुम्हार (52) और उनके पुत्र राजू कुम्हार (26) की बाइक (जेएच 01 एफसी 1517) को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद अनियंत्रित टेम्पो सामने से आ रही एक कार से जा भिड़ी और सड़क पर पलट गई. 

हादसे में बाइक सवार गोपेश्वर कुम्हार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उनके बेटे राजू कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल बेटे को बुंडू ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. 

टेम्पो पलटने से कई लोग घायल

वहीं टेम्पो में सवार कई लोग भी घायल हो गए. घायलों में मंजीत कुमार यादव, गौरव यादव, कार्तिक अहीर, गणेश अहीर, मनीष अहीर, मोहित अहीर, दुर्गा सिंह सरदार, कमली देवी तथा निशा मुंडा शामिल हैं. सभी घायल खखसीडीह गांव के निवासी बताए गए हैं. इनमें गणेश यादव, कार्तिक अहीर, गौरव यादव और मंजीत कुमार यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए तमाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू 

घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस द्वारा मृतक के शव को आज रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. 

यह भी पढ़ें: झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 22 जून से, JSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, पढ़ें जरूरी गाइडलाइन

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola