बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा, करंट से अधेड़ की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मांगा मुआवजा
हादसे के बाद मृतक के घर पहुंची पुलिस
Begusarai News : डंडारी में दर्दनाक हादसा: गरीब मजदूर की मौत से गांव में शोक की लहर. ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग पद अड़े. नीचे पढ़िए पूरी खबर.
बेगूसराय से एस एम बेग की रिपोर्ट
Begusarai News : बगरस पहसारा पथ के विष्णुपुर और पीरनगर सीमान के निकट एक अधेड़ व्यक्ति की मौत रविवार की सुबह बिजली के करेंट लगने से हो गयी. मृतक डंडारी थाना के उत्तरी कटरमाला पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी मो. सजलूम का 40 वर्षीय पुत्र मो शाहिद हैं. मृतक सुबह 5 बजे जगने के बाद उठकर घर से सड़क पर आ रहे थे. घर के बगल से बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही छटपटा कर दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की हुजूम जमा हो गयी. आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर लाश को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डंडारी थाना की पुलिस और नावकोठी पावर हाउस के कनीय अभियंता विमल कुमार साहा को दी.
मजदूरी कर परिवार चलाने वाले मो. शाहिद की मौत से टूटा परिवार
डंडारी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रोड जाम को हटाया.कागजी प्रक्रिया पूरा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटा हुआ था .मृतक मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. गांव में ही मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे.बड़ा भाई मो हफीज,छोटा भाई मो शाकिर है. मृतक की मां सफीदा खातून पत्नी मुन्नी खातून के करूण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया. अचानक हुई इस घटना से सभी के आंखें नम थी.परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक अपने बूढी मां सहित चार पुत्री और दो पुत्र का इकलौता परवरिश का जरिया था. बड़ी पुत्री गुलशन खातून 18 वर्ष की हैं,मो मुस्ताक 16 वर्ष,रोजी खातून 15, शहजादी खातून 13,शेफ अली 10 तथा चांदनी खातून 8 एवं सैफ अली अपने मां से लिपट कर रो रहे थे. बेटी के शादी सहित 6 बच्चे के परवरिश कैसे होगी. राजद नेता संजय महतो,कुमोद महतो,मो ऐनुल,प्रमोद पासवान,मो जब्बार,संजय सिंह,मुखिया इन्द्रदेव राय,सरपंच शिवजी पासवान सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया तथा बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है.
Also Read : प्रिंस यादव को हिलसा में दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच की उठाई गई मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










