चतरा : कुंदा में देर रात अपराधियों का कहर, घर के बाहर खड़ी बोलेरो जलाकर फरार
घर के बाहर खड़ी जली बोलेरो
Kunda Crime News : चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी. इस घटना में वाहन पूरी तरह जल गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
कुंदा से धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
Kunda Crime News : झारखंड के चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अपराधियों ने दहशत फैलाने वाली वारदात को अंजाम दिया. मरगड्डा पंचायत के गेन्दरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
घर के बाहर खड़ी बोलेरो में लगाई आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गेन्दरा गांव निवासी सफेन्द्र गंझु की बोलेरो गाड़ी (जेएच 01 एफएम 9473) रोज की तरह उनके घर के पास खड़ी थी. इसी दौरान देर रात अपाची मोटरसाइकिल से पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने वाहन में आग लगा दी. आग इतनी भयानक थी कि लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया.
देखते ही देखते जलकर राख हुई गाड़ी
रात के अंधेरे में लगी इस भीषण आग के कारण जब तक लोग कुछ समझ पाते और उसे बुझाने का प्रयास करते, तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी.
पुलिस जांच में जुटी, अपराधियों की तलाश तेज
घटना की खबर सुनते ही कुंदा पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर अपराधियों को धर पकड़ के लिए अभियान तेज कर दी है.
यह भी पढ़ें: झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 22 जून से, JSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, पढ़ें जरूरी गाइडलाइन
यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










