अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: झारखंड के अलग-अलग जिलों में योग शिविर का आयोजन

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर 21 जून को देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. झारखंड के विभिन्न जिलों में भी इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. 

विज्ञापन

हनवारा से फिरोज आलम/रांची से राज कौशिक/गिरिडीह से बिनोद शर्मा/गढ़वा से अविनाश/राजनगर से सुरेन्द्र मार्डी/दुमका से साधन सेन की रिपोर्ट

International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून को झारखंड के विभिन्न जिलों में योग की धूम देखने को मिली. राज्य के विभिन्न जिलों में जिला प्रशासन, सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक परिसरों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए. लोगों ने योग कर स्वस्थ, निरोग और संतुलित जीवन का संदेश दिया. कई जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्टूडेंट्स, जवानों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 

रांची में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची के ऑक्सीजन पार्क में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विवेकानंद युथ फाउंडेशन और आरसी डिफेंस एकेडमी के बच्चों के साथ योग किया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

international yoga day ranchi

परेड मैदान में योग का कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर नवीन पुलिस केंद्र, रांची के परेड मैदान में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसका संचालन परिचारी रविशंकर सिंह यातायात रांची के द्वारा किया गया जिसमें परिचारी प्रवर-प्रथम, सह पदाधिकार एसोसिएशन, रांची के अध्यक्ष और सभी परिचारी गण और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे एवं योग किया.

international yoga day ranchi

गोड्डा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हनवारा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नयानगर में सामूहिक योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया. कार्यक्रम हनवारा मंडल प्रभारी पप्पू ठाकुर एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता केशरी यादव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष पिताम्बर शर्मा, महामंत्री नरोत्तम ठाकुर, मीडिया सह प्रभारी प्रभाकर पोद्दार, लौगाय पंचायत संयोजक जयप्रकाश पासवान, नयानगर पंचायत संयोजक सम्पति यादव और परशुराम शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया.

international yoga day

गढ़वा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम

गढ़वा जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय फुटबॉल स्टेडियम, गढ़वा में सुबह 5:30 बजे से आयोजित किया गया, जहां ‘स्वस्थ और निरोग समाज’ के संकल्प के साथ हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया. कार्यक्रम की अगुवाई उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने की. मुख्य समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआरपीएफ 172 बटालियन के जवानों, पतंजलि और जिला योग समिति के सदस्यों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और भारी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया. समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा के बीच संतुलन का सबसे सशक्त माध्यम है. 

international yoga day garhwa

राजनगर में योग शिविर, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

सरायकेला खरसावां जिला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय राजनगर परिसर में ‘सामंजस्य एवं शांति के लिए योग’ विषय पर योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्याम नारायण शर्मा, प्रखंड समन्वयक पिंटु राउत, दिवाकर गोप, डॉ. रमेश कुमार एवं अमरजी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया. 

international yoga day rajnagar

गिरिडीह के झंडा मैदान में जिला प्रशासन का योग शिविर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गिरिडीह शहर के झंडा मैदान में जिला प्रशासन के द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया. पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के सहयोग से आयोजित शिविर में डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत तमाम वरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी योगाभ्यास किया. शिविर में योग प्रशिक्षकों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, कपालभाति और प्राणायाम का अभ्यास कराया. डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने अधिकारियों-कर्मियों के साथ योग किया. 

international yoga day

दुमका में भी योगाभ्यास 

योग दिवस पर दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा और सीओ शादां नुसरत के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बच्चियों , शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रखंड व अंचल के कर्मचारी ने भी योगाभ्यास किया.

international yoga day dumka

यह भी पढ़ें: झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 22 जून से, JSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, पढ़ें जरूरी गाइडलाइन

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola