जमशेदपुर में फिर बढ़ा सोने का भाव, खरीदारी से पहले जान लें आज का रेट
सांकेतिक तस्वीर (AI GENERATED)
जमशेदपुर में सोने के भावों में उछाल आया है. 22 और 24 कैरेट सोने की आज की नई कीमत क्या है, यह जानना ज़रूरी है. गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इन महत्वपूर्ण बातों को ज़रूर समझें.
अगर आप आज सोना खरीदने बना रहे हैं, तो पहले उसका नया भाव जरूर जान लें. आज यानि गुरुवार (6 अगस्त) को जमशेदपुर में सोना पहले के मुकाबले महंगा हो गया है. 22 कैरेट और 24 कैरेट, दोनों तरह के सोने के दाम बढ़ गए हैं. ऐसे में गहने खरीदने वालों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे और आपका बजट भी थोड़ा हिल सकता है.
आज कितना है सोने का भाव
आज जमशेदपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 13,610 रुपये प्रति ग्राम है. यानी 10 ग्राम सोने की कीमत 1,36,100 रुपये है.
वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 14,291 रुपये प्रति ग्राम है. यानी 10 ग्राम सोने के लिए 1,42,910 रुपये चुकाने होंगे.
क्यों बढ़ रहे हैं दाम
सर्राफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि विदेशों में सोने की कीमत बढ़ने का असर भारत के बाजार पर भी पड़ रहा है. इसी वजह से जमशेदपुर में भी सोने के भाव बढ़े हैं. इसके अलावा डॉलर की कीमत और बाजार की मांग का भी असर सोने के रेट पर पड़ता है.
खरीदारी करने से पहले ये बातें जान लें
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं, तो सिर्फ सोने का रेट देखकर फैसला न करें। ज्वेलरी की कीमत में मेकिंग चार्ज और 3 फीसदी जीएसटी भी जुड़ता है. यही वजह है कि अलग-अलग दुकानों पर एक ही गहने की कीमत थोड़ी अलग हो सकती है.
सोना खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क वाला गहना ही लें. साथ ही खरीदारी का पक्का बिल जरूर लें. इससे आगे चलकर सोना बेचना या बदलना आसान रहता है.
हर दिन बदलता है सोने का भाव
सोने का रेट रोज एक जैसा नहीं रहता. अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की कीमत और मांग के हिसाब से इसमें हर दिन बदलाव होता है. इसलिए अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले आज के रेट के बारी में जान ले और फिर ही खरीदारी करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










