11 को DC ऑफिस के सामने झारखंड आंदोलनकारी करेंगे प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर 11 अगस्त को जमशेदपुर में डीसी ऑफिस के सामने जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष विश्वजीत प्रमाणिक ने एसडीओ को एक मांग पत्र सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करने का वादा किया गया था, परंतु इस दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

विज्ञापन

सरकार की इस अनदेखी और वादाखिलाफी से आंदोलनकारियों में गहरा असंतोष है. अपनी मांगों की अनदेखी के विरोध में मोर्चा ने 11 अगस्त को मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. इस दौरान सभी आंदोलनकारी अपने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और औजारों के साथ उपस्थित होकर अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola