केरल समाजम मॉडल स्कूल में शुरू हुआ एंटरप्रेन्योरशिप क्लब, जानें क्या है यह और छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा
केरला समाजम मॉडल स्कूल के छात्र व टीचर्स
जमशेदपुर के केरला समाजम मॉडल स्कूल में छात्रों के लिए एंटरप्रेन्योरशिप क्लब शुरू किया गया. इसका उद्देश्य छात्रों में इनोवेशन और उद्यमशील सोच को बढ़ावा देना है.
जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस) में बुधवार को छात्रों के लिए एंटरप्रेन्योरशिप क्लब की शुरुआत की गई. यह क्लब आईआईटी बॉम्बे के ई-सेल की पहल एनईसी जूनियर के सहयोग से शुरू किया गया है. इसका मकसद छात्रों में नई सोच, रचनात्मकता और खुद कुछ नया करने की इच्छा को बढ़ावा देना है.
कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल की प्रिंसिपल रीना बनर्जी, प्रिंसिपल सुजाता सिंह और वाणिज्य विभागाध्यक्ष सैकत नंदी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान छात्रों को क्लब के उद्देश्य, इसकी कार्यप्रणाली और आने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई.
क्या है एंटरप्रेन्योरशिप क्लब?
एंटरप्रेन्योरशिप क्लब ऐसा मंच है, जहां छात्रों को बिजनेस, स्टार्टअप और नए आइडिया पर काम करने का मौका मिलता है. इस क्लब के जरिए छात्र अपनी सोच को बेहतर बना सकते हैं, नई प्रोजेक्ट्स तैयार करना सीख सकते हैं और टीम के साथ मिलकर किसी आइडिया को आगे बढ़ाने का अनुभव हासिल कर सकते हैं. इसका उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, समस्या का समाधान निकालने की सोच और उद्यमिता की समझ विकसित करना है.
छात्रों को मिलेगा सिखने का मौके
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, क्लब के माध्यम से छात्रों के लिए आइडियेशन चैलेंज, वर्कशॉप, मेंटरिंग सेशन, बिजनेस से जुड़ी गतिविधियां और उद्यमिता परियोजनाएं आयोजित की जाएंगी. इसके अलावा छात्रों को अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेने और विशेषज्ञों से सीखने का भी अवसर मिलेगा.
कार्यक्रम का संचालन सरबजीत कौर और संदीप भोगल ने किया. दोनों ही क्लब की गतिविधियों का मार्गदर्शन भी करेंगे. अंत में सुदीपा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










