सरकारी विद्यालयों में फिर लौटी रौनक, 22 से 27 जून तक स्वागत सप्ताह

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो

Nawada News : शिक्षा विभाग की पहल: छुट्टी के बाद स्कूलों में उत्साहपूर्ण वापसी का आयोजन. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

नवादा से प्रेम कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : मेसकौर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों मे गर्मी की लम्बी छुट्टी के बाद आज से स्कूलों मे बच्चो की किलकारी गूंजना शुरू हो जाएगी. गर्मी की लंबी छुट्टी के बाद सरकारी विद्यालयों में बच्चों की वापसी को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. मेसकौर प्रखंड के सभी सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में 22 से 27 जून तक स्वागत सप्ताह मनाया जाएगा. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और प्रभावी ढंग से आयोजित करने को कहा है.

ग्रीष्मावकाश के बाद उपस्थिति घटने पर विभाग ने जारी किए नए निर्देश

इस वर्ष स्वागत सप्ताह की थीम हर बच्चे का स्वागत, हर सपने का सम्मान रखी गई है. शिक्षा विभाग के निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) ने जारी पत्र में कहा है कि ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर सामान्यतः विद्यार्थियों की उपस्थिति घट जाती है. इसका असर बच्चों की पढ़ाई और सीखने की निरंतरता पर पड़ता है. ऐसे में विद्यालयों में ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा, जिससे बच्चे खुशी और उत्साह के साथ फिर से स्कूल पहुंचें और पढ़ाई में सक्रिय रूप से भाग लें.

स्कूलों में आत्मीय स्वागत की तैयारी, मुख्य द्वार पर गूंजेगा स्वागत संदेश

आकर्षक ढंग से सजाए जाएंगे विद्यालय निर्देश के अनुसार विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा. स्कूल के मुख्य द्वार पर बच्चों का आत्मीय स्वागत किया जाएगा. चेतना सत्र में प्रेरक कहानियां, कविताएं और स्थानीय स्तर पर सफल व्यक्तियों के जीवन प्रसंग सुनाए जाएंगे ताकि बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित हो सके.

पठन-पाठन को रोचक बनाने की पहल, स्वागत सप्ताह में रोज नए कार्यक्रम

स्वागत सप्ताह में प्रतिदिन विशेष तरह की गतिविधियां स्वागत सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विशेष गतिविधियां आयोजित होंगी. स्वागत व पुनर्मिलन , मैंने देखा , मेरा अनुभव-मेरी सीख , मेरा सपना-मेरी उड़ान और उपलब्धियों का उत्सव जैसे विषयों पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को सहज तरीके से पठन-पाठन से जोड़ा जाएगा. विभाग का मानना है कि इस पहल से बच्चों का विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ेगा और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी.

स्कूलों में 27 जून को पीटीएम का आयोजन

विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 जून को सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर बेहतर उपस्थिति, उत्कृष्ट सहभागिता और विद्यालय के प्रति सकारात्मक सहयोग के लिए चयनित बच्चों व अभिभावकों को सम्मानित भी किया जाएगा. कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो राज्य मुख्यालय को भेजे जाएंगे.

जिला व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग

जिला और प्रखंड स्तर के शिक्षा पदाधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे. साथ ही विद्यालय शिक्षा समिति, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है. इससे विद्यालयों और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है.

Also Read : सेमरीगढ़ गांव में दो पक्षों के बीच बवाल, मारपीट और पथराव की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन