नवादा में ठनका से 3 बच्चों की मौत, एक बच्ची झुलसी, तेज बारिश बनी काल
पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल में लगी लोगों का भीड़
Nawada lightning strike : नवादा जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची झुलस गई. बारिश के बीच हुई इन घटनाओं ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सहायता का भरोसा दिया है.
Nawada lightning strike : नवादा जिले में सोमवार को बारिश के बीच वज्रपात ने कई परिवारों पर कहर बरपा दिया. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची झुलस गई. वज्रपात की चपेट में आने से एक गाय और तीन बकरियों की भी मौत हुई है. घटनाओं के बाद संबंधित गांवों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बारिश के बीच वज्रपात से तीन बच्चों की मौत
नवादा जिले में सोमवार को मौसम खराब रहने के दौरान अलग-अलग जगहों पर वज्रपात की घटनाएं हुईं. रूपौ, सीतामढ़ी और मेसकौर थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की जान चली गई. एक बच्ची भी झुलस गई, जिसका इलाज कराया गया.
खेत से मवेशी लाने गया था 10 वर्षीय प्रिंस
पहली घटना रूपौ थाना क्षेत्र के छनौन गांव में हुई. गांव निवासी 10 वर्षीय प्रिंस कुमार खेत से मवेशी लाने गया था. इसी दौरान तेज बारिश के बीच अचानक वज्रपात हुआ और प्रिंस उसकी चपेट में आ गया. वह गंभीर रूप से झुलस गया और इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई.
नवादा की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
प्रिंस की मौत से परिवार में मचा कोहराम
वज्रपात की घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे. प्रिंस की मौत की खबर परिवार तक पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है.
बहन की मौत, दूसरी बहन झुलसी
दूसरी घटना सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है. यहां 13 वर्षीय सुनीता कुमारी वज्रपात की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. उसके साथ मौजूद उसकी बहन शीतल कुमारी भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गई.
घायल शीतल को अस्पताल पहुंचाया गया
सुनीता की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया. वहीं घायल शीतल कुमारी को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ढिबरा में 16 वर्षीय नवनीत की मौत
तीसरी घटना मेसकौर थाना क्षेत्र के ढिबरा गांव में हुई. यहां 16 वर्षीय नवनीत कुमार की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. नवनीत की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.
तीनों गांवों में पसरा मातम
एक ही दिन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन बच्चों की मौत से संबंधित गांवों में शोक का माहौल है. हादसों के बाद परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई. ग्रामीण भी इस घटना से सदमे में हैं.
Also Read : सावन की दूसरी सोमवारी पर गोवर्धन मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार
पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे गए शव
घटनाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लिया. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. आगे की प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है.
पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता का भरोसा
प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है. संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है.
खराब मौसम में लोगों से सतर्क रहने की अपील
बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों से खुले मैदान, खेत और पेड़ के नीचे नहीं रहने की अपील की गई है. मौसम खराब होने पर सुरक्षित और पक्के स्थान पर रहने को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है.
Also Read : वज्रपात की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










