नशा मुक्ति को लेकर छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी

Updated:
विज्ञापन

लोगों को नशा से दूर रहने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन

हंटरगंज. राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय पांडेयपूरा एवं रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय हंटरगंज की ओर से मंगलवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को नशा से दूर रहने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. प्रभातफेरी विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करती हुई विद्यालय परिसर पहुंची, जहां सभा आयोजित की गयी. रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप कुमार एवं पांडेयपूरा विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयंत कुमार ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और जागरूकता का भी केंद्र है. समाज को नशे जैसी कुरीतियों से दूर कर स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना आवश्यक है. उन्होंने युवाओं से नशा छोड़कर शिक्षा, खेल, योग और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने की अपील की. मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं पुलिस जवान उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola