मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार; पुलिस ने बरामद किये बाजा-मिक्सर

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस करते थाना प्रभारी

सदर पुलिस ने हफुआ और गोढ़ाई दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है. तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने चोरी के दो स्ट्रेंजर मशीन, दो मिक्सर मशीन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है.

विज्ञापन

चतरा : सदर पुलिस ने हफुआ और गोढ़ाई दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गये दो स्ट्रेंजर मशीन (बाजा) और दो मिक्सर मशीन बरामद किये हैं. घटना में प्रयुक्त बाइक (सीजी 12 एसी 9790) भी जब्त की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में गोढ़ाई खाप गांव निवासी मो हसन, भगवनियां बधार निवासी मो साहिल और फरेंदी गांव निवासी मो कलाम शामिल हैं. यह जानकारी थाना प्रभारी अनिल उरांव ने सोमवार को थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर दी.

थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हफुआ और गोढ़ाई दुर्गा मंदिर से बाजा तथा बजरंगबली का चांदी का मुकुट चोरी हुआ था. इस संबंध में हफुआ गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने छापामारी टीम का गठन किया.

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर चोरी गये दो स्ट्रेंजर मशीन और दो मिक्सर मशीन बरामद किये गये. तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई प्रवीण कुमार सिंह, दुखीराम महतो समेत पुलिस के कई जवान शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola