इचाक में सुनील ठाकुर हत्याकांड में भाई-भाभी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी भतीजा फरार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते पुलिस : प्रभात खबर

इचाक के देवकुली में सुनील ठाकुर हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतक के भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी भतीजा अभी भी फरार है.

विज्ञापन

इचाक : हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के देवकुली गांव में सुनील ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मृतक के बड़े भाई सुरेश ठाकुर और भाभी जसवा देवी शामिल हैं. वहीं, मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा मृतक का भतीजा छोटू ठाकुर घटना के बाद से फरार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मकई तोड़ने को लेकर हुआ था विवाद

घटना को लेकर इचाक थाना में कांड संख्या 143/26 दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, मकई तोड़ने को लेकर हुए विवाद के दौरान सुनील ठाकुर के साथ मारपीट की गयी थी. इसी घटना के बाद उनकी मौत हो गयी.

भाई-भाभी जेल भेजे गये, भतीजे की तलाश में छापेमारी जारी

मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढ़ें: बड़कागांव में मेगा कानूनी सशक्तीकरण शिविर, लाभुकों के बीच 31.74 लाख की परिसंपत्ति वितरित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola