BPSC परीक्षा में सारण की बेटी ने किया कमाल! अब बनेंगी ग्रामीण विकास अधिकारी
सोनी परिवार वालों के साथ
BPSC 70th CCE Result 2026: सारण जिले की सोनी कुमारी की सफलता इस बात का उदाहरण है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो गांव के बैकग्राउंड से आने वाले छात्र भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. उन्होंने BPSC में RDO का पद हासिल किया है.
BPSC 70th CCE Result 2026 (छपरा से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट): BPSC 70th CCE Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में सारण जिले के मूसेपुर गांव की रहने वाली सोनी कुमारी ने शानदार सफलता हासिल की है. बीपीएससी परीक्षा में चयनित होकर वह ग्रामीण विकास अधिकारी (RDO) बनी हैं. उनकी सफलता की कहानी गांव वालों और उस क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा बन गई है.
गांव के स्कूल से शुरू हुई पढ़ाई
सोनी कुमारी सारण जिले के मूसेपुर गांव की रहने वाली हैं. वह ग्राम पंचायत राज मूसेपुर के पूर्व मुखिया हेमन राय की भतीजी हैं. सोनी ने अपनी शुरुआती शिक्षा गांव के ही स्कूल से प्राप्त की. उन्होंने बीएनएसएस मंदिर, मूसेपुर से नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने सरकारी स्कूल से 10वीं की शिक्षा हासिल की. गांव से पढ़कर भी सोनी कुमारी ने खुद को सीमित नहीं होने दिया. उन्होंने कभी अपने सपने को मरने नहीं दिया. लगातार मेहनत की और अपने लक्ष्य को हासिल किया.
माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
अपनी सफलता पर सोनी कुमारी ने प्रभात खबर छपरा के संवाददाता चंद्रशेखर सिंह से कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं. उन्होंने बताया कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.
रोज-रोज पढ़ाई करने से मिली सफलता
सोनी के अनुसार, नियमित अध्ययन और सेल्फ स्टडी उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रही. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए रोजाना अनुशासित तरीके से पढ़ाई करना बेहद जरूरी है.
ग्रामीण छात्रों के लिए दिया खास संदेश
सोनी कुमारी का मानना है कि गांवों में रहने वाले छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती. उन्होंने कहा कि यदि सही योजना बनाकर और निरंतर मेहनत के साथ पढ़ाई की जाए तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि संसाधनों की कमी को कभी भी अपनी कमजोरी न समझें. मेहनत, धैर्य और सही दिशा में प्रयास सफलता की राह आसान बना सकते हैं.
20 जून को जारी हुआ BPSC 70वीं परीक्षा का रिजल्ट
बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट 20 जून 2026 को जारी किया. इस परीक्षा के इंटरव्यू चरण में कुल 5,401 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से लगभग 2,027 कैंडिडेट्स का फाइनल सेलेक्शन हुआ है. बीपीएससी 70वीं परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है, जहां उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
-प्रभात खबर छपरा से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट-
यह भी पढ़ें- UPSC के बाद अब BPSC में मारी बाजी, छपरा के लाल ने दूसरी लैंक लाकर रचा इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










