JPSC सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 18 जुलाई से, पीटी के चार प्रश्न रद्द

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

परीक्षा देते अभ्यर्थी सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

JPSC Mains Exam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया है. 103 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने तीसरी बार मॉडल उत्तर जारी किया. JPSC की मुख्य परीक्षा 18 जुलाई से आयोजित होने जा रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

संजीव सिंह की रिपोर्ट

JPSC Mains Exam: झारखंड लोक सेवा आयोग रेगुलर-2025 की मुख्य परीक्षा 18 जुलाई से 20 जुलाई तक रांची के केंद्रों पर होगी. आयोग ने 19 अप्रैल को ली गई प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का एक बार फिर संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया है. इसमें कुल चार सवालों को ड्रॉप (रद्द) कर दिया गया है. सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र में दो सवाल और  सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र में दो सवाल ड्रॉप किए गए हैं. 

21 अप्रैल को पहली बार जारी हुआ था आंसर की 

आयोग द्वारा पीटी का मॉडल उत्तर पहली बार 21 अप्रैल को जारी करने के बाद अभ्यर्थियों से 24 अप्रैल तक आपत्ति/सुझाव मांगे गये थे. निर्धारित तिथि तक अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्ति/सुझाव पर आयोग द्वारा विषय विशेषज्ञों के समीक्षा के बाद दूसरी बार व फाइनल मॉडल उत्तर 26 मई को जारी किया गया. इसके बाद अभ्यर्थियों से फिर  आपत्ति/सुझाव के बाद विषय विशेषज्ञों से समीक्षा के बाद आयोग ने 19 जून को तीसरी बार संशोधित मॉडल उत्तर जारी कर दिया है. इसमें प्रथम पत्र प्रश्न पत्र मॉडल उत्तर को यथावत रखा गया है, जबकि द्वितीय पत्र में संशोधन कर दिया गया है. 

103 पदों पर चल रही है नियुक्ति प्रक्रिया 

मालूम हो कि आयोग द्वारा कुल 103 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. इनमें उपसमाहर्ता के 28 पद, पुलिस उपाधीक्षक के 42 पद, जिला समादेष्टा (गृह) के दो पद, प्रोबेशन पदाधिकारी (गृह) के चार पद, सहायक निदेशक (महिल बाल विकास) के तीन पद, सहायक निबंधक (कृषि) के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद, काराधीक्षक के दो पद व सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क अधिकारी के 10 पद शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें: Bokaro: न OTP आया न ही लिंक दबाया, फिर भी 1.92 लाख गंवाया, अब लगाने पड़ रहे थाने के चक्कर

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola