रांची में झालसा परिसर में फहराया गया तिरंगा, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने दिया न्याय और समानता का संदेश
ध्वजारोहण करते झालसा में कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद
झारखंड स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और न्याय, समानता के मूल्यों को मजबूत करने पर बल दिया.
रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को झारखंड स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक सहित हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गयी। वक्ताओं ने कहा कि संविधान में निहित न्याय, समानता और स्वतंत्रता के मूल्यों को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। झालसा की ओर से जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए किये जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









