JPSC-JSSC आंदोलन: 20 अगस्त को सीएम आवास का छात्र करेंगे घेराव, खुले मंच से किया ऐलान
प्रदर्शनकारी छात्र
JPSC-JSSC Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM हेमंत सोरेन के आवास घेराव का ऐलान किया है. 16 अगस्त को 24 जिलों में हेमंत सोरेन-राहुल गांधी का पुतला दहन होगा.
रांची: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है. छात्रों ने कहा कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव किया जाएगा. वहीं, आंदोलन के अगले चरण में रविवार को झारखंड के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन करने की घोषणा की गयी है. राजधानी रांची में अलबर्ट एक्का चौक पर हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा. छात्रों ने कहा कि आंदोलन को 22 दिन हो चुके हैं, लेकिन उनकी प्रमुख मांगों पर अब तक समाधान नहीं हुआ है.
11वीं से 13वीं JPSC और JSSC CGL रद्द करने की मांग
छात्र नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक 11वीं से 13वीं JPSC और JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने तथा पूरे मामले की CBI जांच की मांग पूरी नहीं हो जाती. आंदोलनकारी छात्रों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर उनकी ओर से लगातार आवाज उठायी जा रही है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. छात्रों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन को वापस नहीं लिया जाएगा.
20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान
प्रेस वार्ता में छात्र नेताओं ने आंदोलन को और तेज करने की घोषणा करते हुए 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम बताया. इससे पहले आंदोलनकारी छात्र 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाल चुके हैं. 20 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर अब रांची में प्रशासन के सामने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की चुनौती होगी. इससे पहले भी छात्रों के आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ायी गयी थी.
ये भी पढ़ें: पलामू में 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने फहराया तिरंगा
24 जिलों में कल होगा पुतला दहन
छात्र नेताओं ने बताया कि आंदोलन के तहत 16 अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा. रांची में यह कार्यक्रम अलबर्ट एक्का चौक पर आयोजित करने की बात कही गयी है. छात्रों का कहना है कि जब तक 11वीं से 13वीं JPSC और JSSC CGL से संबंधित उनकी मांगों पर फैसला नहीं होता और CBI जांच की मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें : झारखंड के 5 'आदिवासी सूरमा' जिनसे कांपती थी ब्रिटिश हुकूमत, एक ने तो कलेक्टर को ही तीर से मारकर कर दिया था ढेर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए