झारखंड के चंदवा में बड़ा सड़क हादसा: डेढ़टंगवा घाटी में कंटेनर ने बाइक-ऑटो को रौंदा, 6 की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री राधा कृष्ण किशोर और सांसद बैद्यनाथ राम | Prabhat khabar network

लातेहार की चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर स्थित डेढ़टंगवा घाटी में एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. एक अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक और ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

लातेहार से सुमित कुमार की रिपोर्ट

चंदवा,लातेहार: चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर चंदवा थाना क्षेत्र की डेढ़टंगवा घाटी में शनिवार की दोपहर बाद भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और पांच पुरुष शामिल हैं.

कंटेनर ने बाइक और ऑटो को रौंदा

बताया जाता है कि लोहरदगा की ओर से आ रहा एक भारी कंटेनर चंदवा की ओर जा रहा था. इसी दौरान चंदवा से लोहरदगा की ओर जा रही बाइक और एक ऑटो को उसने चपेट में ले लिया. दुर्घटना में बाइक सवार महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, ऑटो में सवार पांच लोग हादसे की चपेट में आ गये.

तीखे ढलान पर कंटेनर ने पहले बाइक को रौंदा और इसके बाद सामने से आ रहे ऑटो को चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

खबर लिखे जाने तक प्रशासन और स्थानीय लोग कंटेनर के नीचे दबे अन्य लोगों को निकालने के प्रयास में जुटे थे. अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी थी.

डेढ़टंगवा घाटी में लगातार हो रहे हादसे

बताया जाता है कि डेढ़टंगवा घाटी अब मौत की घाटी बन गयी है. तीखे ढलान के कारण आए दिन भारी वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने और उनकी चपेट में आने से लोगों की जान जा रही है.

अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

घटना की सूचना मिलने के बाद राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, पुलिस निरीक्षक मनोरंजन कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य चलाया गया.


विज्ञापन
शुभम राय

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola