लातेहार में CRPF की तिरंगा बाइक यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर निकले जवान; देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
उपस्थित अधिकारी व जवान | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लातेहार में सीआरपीएफ 11 बटालियन ने तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, जानें पूरी खबर।
लातेहार: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गयी. कमांडेंट रवि कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय परिसर लातेहार से शुरू हुई यात्रा कैंप किनामाड़ से निकलकर थाना चौक, बाईपास होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंची.
भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
यात्रा के दौरान अधिकारी और जवान हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़े. इससे पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया. तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करना और हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देना था.
तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक
कमांडेंट रवि कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और वीर शहीदों के बलिदान को नमन करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए भी प्रतिबद्ध है.
मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी रतींद्र चरण मिश्र, पितबास पंडा, उप कमांडेंट शोभनाथ, सहायक कमांडेंट राजीव रंजन प्रताप, निरीक्षक विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए